ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
मनोरंजन

Raj Kundra विवाद के बीच सामने आईं ​शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी, पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों एक के बाद एक कई मुसीबतों में घिरती नजर आ रही हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म और उसे मोबाइल एप के जरिए प्रसारित करने का आरोप लगा है। फिलहाल राज कुंद्रा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच शिल्पा शेट्टी से भी लगातार पूछताछ कर रही है यहां तक की उनके अकाउंट्स की भी जांच की जा ही है। इसी बीच अब शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुनंदा ने जुहू पुलिस स्टेशन में चिटिंक की शिकायत दर्ज कराई है। जानें आखिर क्या है पूरा मामला।

दरअसल, ANI के अनुसार शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने जुहू पुलिस स्टेशन में चिटिंग की शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत सुनंदा ने सुधाकर घारे नाम के शख्स के खिलाफ रायगढ़ जिला के कर्जत इलाके में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर कराया है। एएनआई के ट्वीट के अनुसार, शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने जमीन सौदे के मामले में सुधाकर घरे नाम के शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों ने फर्जी कागजात के सहारे सुनंदा को जमीन 1.6 करोड़ रुपये में बेच दी थी। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है: मुंबई पुलिस।’

बकौक सुनंद शेट्टी ने साल 2019 से फरवरी 2020 के दौरान सुधाकर से कर्जत से एक जमीन का सौदा किया था। कुछ समय बाद ही जब सुनंदा केा शक हुआ और उन्होंने इस बात की जानकारी जब सुनंदा को मिली तो उन्होंने इस बारे में सुधाकर से पूछताछ की। वहीं सुधाकर ने उन्हें कहा कि वह एक नेता का बेहद करीबी है और उन्हें कोर्ट में जाने को कहा। इसके बाद सुनंदा कोर्ट गईं और कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इस मामले में आइपीसी की धारा 406, 409, 420, 462, 467, 468, 471, and 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button