ब्रेकिंग
पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि...
देश

छत्‍तीसगढ़ में मल्टीप्लेक्स आज से शुरू, फिल्मों का होगा प्रदर्शन

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में 110 दिनों बाद प्रदेश शासन से मल्टीप्लेक्स शुरू करने का आदेश मिल गया है। इस आदेश के बाद राज्‍य में शुक्रवार से मल्टीप्लेक्स शुरू होंगे। बताया जा रहा है कि मल्टीप्लेक्स में मुंबई सागा, गाडजिला सहित कई हालीवुड की फिल्में, क्षेत्रीय फिल्में व पुरानी क्लासिक हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इन सिनेमाघरों का संचालन सौ फीसद वैक्सीनेटेड टीम द्वारा किया जाएगा। साथ ही शासन के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन होगा। खास बात यह होगी कि काउंटर्स पर आने वाले दर्शकों को भी ई टिकट्स दिए जाएंगे।
आइनाक्स लीशर लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर अमिताभ ठकर्ता ने बताया कि मल्टीप्लेक्स की यह शुरूआत पूरी तरह से सौ फीसद वैक्सीनेटेड के साथ की जा रही है। यह शुरूआत 29 शहरों में की जा रही है। दर्शकों का स्वागत भी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं से किया जाएगा।
50 फीसद होगी क्षमता
मल्टीप्लेक्स संचालकों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा। बार-बार सिनेमाघर को साफ-सफाई व सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही बिना माक्स के किसी का भी प्रवेश वर्जित है।
पसंदीदा फिल्म देखने का आफर
आइनाक्स द्वारा दर्शकों के लिए नई शुरूआत भी की जा रही है। इसके तहत दर्शक अगर चाहे तो अपने परिवार, दोस्तों या किसी भी परिचित के साथ फिल्म की ग्रुप बुकिंग करा सकते है। किसी भी तारीख पर और कोई फिल्म की बुकिंग हो सकती है। काफी कम दामों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button