ब्रेकिंग
MLA Umesh Sharma Clarification on Amroha Farmhouse: दरोगा के धोखे के कारण फार्म हाउस में रुकी थी पीड... Jabalpur Education News: जबलपुर में शिक्षकों को दी जा रही साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग; समावेशी शिक्षा ... Indian Mixed Relay Team Asian Games 2026: विथ्या रामराज और विशाल थेन्नारासु के संघर्ष की कहानी, भारत... Mushtaq Khan Passes Away at 75: मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा था इलाज, फिल्म जगत में शोक की लह... Tensions Between Pakistan and Afghanistan: अफगान तालिबान सरकार की चेतावनी, पाकिस्तान की सैन्य कार्रव... MCX Gold and Silver Market News: RBI की बैठक और वैश्विक संकेतों का कीमती धातुओं पर असर, जानें लेटेस्... Tech Tips for Earbuds Audio Issue: क्या आपके भी एक ईयरबड में आवाज धीमी है? इन आसान तरीकों से घर बैठे... Anant Chaturdashi 2026 Date and Muhurat: कब है अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूज... Rani Rashmoni Legacy and History: दक्षिणेश्वर काली मंदिर बनवाने वाली रानी रासमणि का राजबाड़ी और समाज... Jashpur Medical News Update: रायपुर-रांची जाने से मिलेगी मुक्ति! जशपुर में शुरू होगा आधुनिक क्रिटिकल...
देश

राज कुंद्रा की पोर्न फिल्मों में डायरेक्टर बन गई छत्तीसगढ़ के चिरमिरी की वंदना

बिलासपुर: मशहूर व्यापारी राज कुंद्रा का पोर्न फिल्मों से कनेक्शन सामने आने के बाद उसके साथी भी चर्चा में आ गए हैं। इसी कड़ी में चिरमिरी में पढ़ी-लिखी वंदना तिवारी उर्फ गहना वश्ािष्ट का नाम भी सामने आया है। वंदना ने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला स्थित चिरमिरी के बड़ा बाजार स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल से पढ़ाई की है। बड़ा बाजार स्थित स्कूल के शिक्षक जगदीश सिंह ने नईदुनिया को चर्चा के दौरान बताया कि वंदना पढ़ाई लिखाई में होशियार थी। उसने वर्ष 2001 में स्कूल के छठवीं कक्षा में प्रवेश लिया था। इसके बाद 12वीं तक पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में वंदना की स्र्चि के केवल पढ़ाई लिखाई तक ही थी। इस दौरान वह अन्य गतिविधियों में कम ही शामिल होती थी।

इसी का परिणाम था कि उसने 12वीं की परीक्षा में 71 प्रतिशत अंक हासिल किया था। स्कूली पढ़ाई के बाद उसने इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया। शिक्षक जगदीश ने बताया कि पढ़ाई के बाद उसका झुकाव कब फिल्मों और एक्टिंग की तरफ हुआ इसकी जानकारी नहीं है।

पिता करते थे एसईसीएल में नौकरी

शिक्षक जगदीश सिंह ने बताया कि वंदना ने 11वीं में मैथ्स गु्रप लिया था। उसने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की पढ़ाई की। 12वीं में स्कूल में उसका दूसरा स्थान था। उसके पिता एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) में नौकरी किया करते थे। उनके पूरे परिवार में किसी का फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ाव नहीं था। शिक्षक ने कहा कि मामला सामने आने के बाद ही पता चला कि वंदना फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। इसके अलावा उन्हें इस संबंध में कुछ पता ही नहीं था।

Related Articles

Back to top button