ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

हाइवा की टक्कर से मवेशियों की मौत, आरोपित चालक गिरफ्तार

बिलासपुर। बुधवार की रात नौ बजे मोपका तोरवा मार्ग में हाइवा की टक्कर से दो मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, तीन मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गोरक्षा समिति के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के राजकिशोर नगर शनि मंदिर के पीछे रहने वाले नागेंद्र कुमार कैवर्त गोरक्षा समिति के सदस्य हैं

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार की रात उनके साथी राहुल ढाबा के पास बैठे थे। इस दौरान मोपका की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने सड़क में बैठे मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन का चालक वहां से भागने लगा।

इस पर ढाबे के पास बैठे युवकों ने वाहन का पीछा कर चालक इमाम अंसारी(28 वर्ष) निवासी ग्राम संग्राखुर्द, जिला गढ़वा, झारखंड को पकड़ लिया। रवि पटेल ने इसकी सूचना नागेंद्र कैवर्त को दी। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है। नागेंद्र की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाने पहुंची गौ रक्षकों की भीड़

घटना की सूचना पर थाने में गौ रक्षकों की भीड़ पहुंच गई। गौ रक्षकों ने आरोपित ड्राइवर पर जानबूझकर मवेशियों पर वाहन चढ़ाने का आरोप लगाया। साथ ही अरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान थाना प्रभारी एसआइ सिन्हा ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button