ब्रेकिंग
Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी में जोरदार तेजी; जालंधर सराफा बाजार और MCX में बढ़े दाम Bikram Majithia News: अमृतसर कोर्ट का बड़ा फैसला; बिक्रम मजीठिया को FIR नंबर 91 मामले में मिली अंतरिम... Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला? Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी; बढ़ेगा तापमान, जानें मानस... Jhajjar Encounter: झज्जर के दुजाना में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़; विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी ढ... Jammu Road Accident: जम्मू में बड़ा हादसा; फरीदाबाद के 3 युवकों की दर्दनाक मौत, कार और बस की टक्कर Yamunanagar News: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती लापता, नहर में मिला शव; प्रेमी की तलाश जारी Ballabgarh Crime News: अवैध शराब की सूचना पर पुलिस की बड़ी छापेमारी; ग्राइंडर से दरवाजा काटकर घर में ... Under-17 World Wrestling Championship: हरियाणा की बेटियों का दबदबा; भारतीय कुश्ती टीम में चुनी गईं 6... Tohana Bus Accident: फतेहाबाद-टोहाना मार्ग पर बस पलटी; हादसे में 3 यात्रियों की मौत, दर्जनभर घायल
देश

छत्तीसगढ़ के छह कृषि कालेजों में अब तक नहीं हो पाई सहायक प्राध्यापकों की भर्ती

रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित छह शासकीय कृषि कालेज तो खोल दिए गए, लेकिन इन कालेजों में छात्रों को पढ़ाने वाले सहायक प्राध्यापकों की भर्ती ही नहीं हो पाई है। जबकि छह सरकारी कालेजों में 66 पदों पर सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए कृषि विवि ने नवंबर 2019 में ही आवेदन मंगाए गए थे। लगभग डेढ़ वर्ष से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अब तक पूरी प्रक्रिया ही हो नहीं पाई है। शासन की तरफ से इन छह शासकीय कृषि कालेजों में सहायक प्राध्यापकों के पदो को भरने के लिए सहमति मिल गई थी। इसके लिए विवि की तरफ से बकायदा भर्ती की प्रकि्या भी शुरू की गई। आवेदन मंगाने के साथ ही फाइनल लिस्ट भी जारी हो गई थी। लेकिन पूरी प्रकि्या होने से पहले ही यह ठंडे बस्ते में चली गई है।

कृषि विवि से जुड़े सूत्रों की मानें तो छह सरकारी कालेजों में 66 पदों पर भर्ती किया जाना है। विभिन्न विषयों के लिए करीब साढ़े नौ सौ आवेदन मिले थे। आवेदन के अनुसार तय मापदंडों के आधार पर आवेदनों की समीक्षा की गई। इसके बाद अंतिम स्वीकृति लेने के लिए शासन को पत्र लिखा जाना था। इसी दौरान कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ शाासनने इस भर्ती प्रकि्या पर रोक लगा दी थी।

अटैंचमेंट के भरोसे पढ़ाई

नए कृषि कालेजों को खोलने की स्वीकृति शासन से मिलने के बाद कोडागांव, मर्रा, साझा, तखतपुर और रायगढ़ में कृषि कालेजों को शुरू किया गया।कालेज में पढ़ाई के लिए अन्य कृषि कालेज के अध्यापकों को जिम्मेदारी दी गई। कोरोना संक्रमण की वजह से आनलाइन पढ़ाई चल रही है। ऐसे में अटैंचमेंट प्राध्यापकों के भरोसे छात्रों को पढ़ाया जा रहा है।

इन पदों पर होनी थी भर्ती

संचालित क़ृषि शासकीय कालेजों में एग्रीकल्चरल इकोनामिक्स- छह पद,एग्रीकल्चर एक्सटेंशन छह पद, एग्रीकल्चर स्टेटिस्टिक्स छह पद, एग्रोनोमी छह पद, एंटोमोलजी छह पद, फार्म मशीनरी पवर इंजीनियरिंग छह पद, जेनेटिक्स प्लांट ब्रीडिंग छह पद, फ्रूट साइंस तीन पद, वेजिटेबल साइंस तीन पद, लाइवस्टक प्रोडक्शन मैनेजमेंट छह पद, प्लांट पैथोलॉजी छह पद, स्वाइल साइंस एग्रीकल्चर केमिस्ट्री छह पद शामिल थे।

अंतिम चरण में है भर्ती की प्रकि्या

इस मामले को लेकर आइजीकेवी के रजिस्टार डा. प्रभाकर सिंह नेे बताया कि सहायक पदों पर भर्ती की प्रकि्या अंतिम चरण में है, चयनित उम्मीदवारों से रिसर्च आदि कागजात मांगे गए है। प्राप्त होते ही शासन को पत्र लिखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button