ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
देश

बिहारः ललन सिंह बनाए गए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरसीपी सिंह ने दिया प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा

पटना। दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय में शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने लोकसभा में संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें जदयू की कमान सौंप दी। इसके साथ ही काफी दिनों से लगाए जा रहे कयास पर विराम लग गया। वहीं केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

आरसीपी ने स्वयं छोड़ दिया राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद

ललन सिंह के अध्यक्ष होने के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह खुद अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। कहा जा रहा कि आरंभ में जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तारीख तय हुई, तभी उन्हें संदेश चला गया था कि पार्टी एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत से इधर-उधर नहीं जाएगी। इसको देखते हुए आरसीपी ने इस्तीफा दे दिया।

पहले से ही थी ललन को कमान सौंपने की चर्चा

लोकसभा में अपने संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपने की चर्चा पहले से ही थी। ललन नीतीश कुमार के करीबी होने के साथ चुनाव प्रबंधन में महारत रखते हैं। अब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद किसी अति पिछड़ा या पिछड़ा वर्ग के सांसद को लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता का पद सौंपे जाने का भी राजनीतिक निहितार्थ तलाशा जाएगा।

पार्टी की चाह, प्रदेशस्तर पर सक्रिय रहें उपेंद्र कुशवाहा

जदयू अध्यक्ष के लिए उपेंद्र कुशवाहा का नाम भी चर्चा में था। वैसे जदयू के नेताओं ने कहा था कि पार्टी के लोग चाहते हैं कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा प्रदेशस्तर पर अधिक सक्रिय दिखें। बशिष्ठ नारायण सिंह का नाम भी चर्चा में था। लेकिन इन सब कयासों पर विराम लगाते हुए ललन को कमान सौंप दी गई है।

Related Articles

Back to top button