ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

SBI का मॉनसून धमाका, 31 अगस्‍त तक मिलेगा सस्‍ता Home Loan

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने मॉनसून ऑफर लॉन्‍च किया है। बैंक ने इस ऑफर के तहत Home Loan की Processing Fees माफ करने का ऐलान किया है। Bank फीस में 100 फीसद की छूट दे रहा है। इस दौरान जो भी ग्राहक Home Loan लेगा उससे Bank प्रोसेसिंग फीस नहीं वसूलेगा। बैंक के Home Loan की मौजूदा दर 6.7 फीसद है।

SBI के एमडी सीएस शेट्टी ने कहा कि बैंक ने यह ऑफर लॉन्‍च कर ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक को उम्‍मीद है कि इस ऑफर के लॉन्‍च होने से Realty Sector में मकान और फ्लैट की बिक्री में तेजी आएगी।

जनवरी में Loan पर Processing Fees माफी का ऑफर

Bank ने इससे पहले जनवरी में Loan पर Processing Fees माफी का ऑफर शुरू किया था। उस समय बैंक ने कहा था कि लोन की रकम और अच्‍छे CIBIL स्कोर के आधार पर दिए जाने वाले Home Loan को और ज्‍यादा आकर्षक बनाया गया है। SBI के मुताबिक Loan Repayment के अच्‍छे रिकॉर्ड रखने वाले ग्राहकों के लिए सस्‍ता लोन मुहैया कराना जरूरी है। SBI ने अपने होम लोन की ब्याज दरें Cibil से जोड़ रखी हैं और 30 लाख रुपए तक और उससे ऊपर के कर्ज के लिए ब्याज की दरें काफी कम हैं। बैंक के मुताबिक देश के आठ शहरों में 5 करोड़ तक के लिए लोन पर ब्याज में और छूट दी जा रही है।

अप्रैल में Home Loan inerest rate बढ़ा दिया

बता दें कि अप्रैल 2021 में बैंक ने Home Loan inerest rate बढ़ा दिया था। 1 अप्रैल से बैंक के होम लोन की न्‍यूनतम ब्‍याज 6.95 फीसद कर दी गई थी। पहले यह दर 6.70 फीसद थी। बैंक ने 75 लाख रुपये तक के लिए होम लोन की शुरुआती दर को 6.70 फीसद और 75 लाख से 5 करोड़ रुपये के होम लोन के लिए ब्याज की शुरुआती दर को 6.75 फीसद किया था। लेकिन बाद में उसने इन रेट्स को रिवाइज कर दिया था।

Related Articles

Back to top button