ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

बाबुल सुप्रियो का राजनीति से संन्यास का एलान, फेसबुक पर लिखी मन की बात, मंत्रिमंडल से हटाए जाने पर छलका था दर्द

कोलकाता : बंगाल के आसनसोल से भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने का एलान कर दिया। उन्होंने फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट में अपने ‘मन की बात’ साझा की है। उन्होंने लिखा कि अलविदा। मैं किसी राजनीतिक दल में नहीं जा रहा हूं। टीएमसी, कांग्रेस, सीपीआइ (एम) में से किसी ने मुझे नहीं बुलाया है, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में सिर्फ समाज सेवा के लिए आए थे, अब उन्होंने अपनी राह बदलने का फैसला लिया है।

jagran

उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में रहने की जरूरत नहीं है। वे राजनीति से अलग होकर भी अपने इस उद्देश्य को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वह हमेशा से भाजपा का ही हिस्सा रहे हैं और रहेंगे। साथ ही कहा कि उनके इस फैसले को ‘वो’ समझ जाएंगे।

बाबुल सुप्रियो ने अपनी पोस्ट में कहा कि मैं हमेशा एक टीम का खिलाड़ी रहा हूं। हमेशा एक टीम को सपोर्ट किया है- मोहनबागान। एक ही पार्टी का समर्थन किया है- भाजपा।उल्लेखनीय है कि हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद से ही बाबुल नाराज बताए जा रहे थे। पिछले कुछ दिनों से बाबुल की चुप्पी और भाजपा में उनकी कम होती भूमिका पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। अब उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन तमाम विवादों पर विराम लगा दिया है।

बाबुल ने यह भी कहा कि पार्टी संग मेरे कुछ मतभेद थे। वो बातें चुनाव से पहले ही सभी के सामने आ चुकी थीं। विधानसभा चुनाव में हार के लिए मैं भी जिम्मेदारी लेता हूं,लेकिन दूसरे नेता भी जिम्मेदार हैं। बाबुल ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वे लंबे समय से पार्टी छोड़ना चाहते थे। वे पहले ही मन बना चुके थे कि अब राजनीति में नहीं रहना है। लेकिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोकने की वजह से उन्होंने अपने उस फैसले को हर बार वापस लिया। लेकिन अब क्योंकि उनके कुछ नेताओं संग मतभेद होने शुरू हो गए थे और तमाम विवाद भी जनता के सामने आ रहे थे, ऐसे में उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला ले लिया। बाबुल सुप्रियो मोदी मंत्रिमंडल में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्‍य मंत्री थे।

Related Articles

Back to top button