ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मनोरंजन

बिग बॉस 13 में इस बार होगा सबसे बड़ा बदलाव नहीं मिलेगी शो में कॉमनर्स को एंट्री!

कुछ दिनों पहले खबरें आईं थीं कि टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन की शूटिंग नई जगह पर होगी। इस शो की मेजबानी हर बार की तरह सुपरस्टार सलमान खान ही करेंगे। पिछले 11 सीजन लोनावला में शूट किए गए थे, जो यहां से लगभग 80 किलोमीटर दूर पश्चिमी घाट के एक पहाड़ी पर स्थित है। सिर्फ पांचवां सीजन गुजरात के करजात में शूट किया गया था। जैसा कि खबरें आ रही हैं, शो के निर्माता अगले सीजन की शूटिंग के लिए नई जगह जाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन अब बिग बॉस 13 को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है।

इस बार मेकर्स कंटेस्टेंट्स को सूझ बूझ के साथ चुन रहे हैं, बिग बॉस 13 में दर्शकों का बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं खबर ये भी है कि इस बार शो में कॉमनर्स को एंट्री नहीं मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने फैसला लिया है कि 13वें सीजन के लिए कॉमनर्स कॉन्सेप्ट को छोड़ दिया जाएगा। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वेब पोर्टल के मुताबिक, ”कॉमनर्स को ड्रॉप करने का फैसला पिछले साल बिग बॉस 12 के फ्लॉप होने के बाद लिया गया है। सीजन 12 में कॉमनर्स कंटेस्टेंट्स के सलेक्शन पर काफी सवाल उठे थे” मालूम हो कि 2016 में सीजन 10 से कॉमनर्स का कॉन्सेप्ट जुड़ा है, तब मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जर ने बतौर कॉमनर शो में पार्टिसिपेट किया था।

बिग बॉस में सेलेब्रिटी और कॉमनर्स की थीम शुरुआत में लोगों को काफी रोचक लगी थी। लेकिन कई बार कॉमनर्स कंटेस्टेंट्स को जरुरत से ज्यादा एग्रेसिव होते देखा गया है, जिन्हें होस्ट सलमान खान के लिए भी संभालना मुश्किल हो जाता है। इनमें प्रियंका जग्गा, स्वामी ओम जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया है जब कॉमनर्स सेलेब्स पर भारी पड़े हैं। फिलहाल फैंस को बिग बॉस सीजन 13 का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button