ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

जब युवक ने जेब से रूमाल निकाला और कहा – ये लो सोने की चैन

रायपुर: रायपुर के मालवीय रोड में महिला शनिवार दोपहर दो बजे चप्पल सिलवाने चिकनी मंदिर के पास आई थी पहुंची महिला से अलका रेस्टोरेंट के सामने दो युवक मिले और रेलवे स्टेशन जाने का रास्ता पूछा। महिला ने चिकनी मंदिर कालीबाडी से आटो मिलने की बात कही। युवक ने पैदल जाने की बात कही और रास्ता पूछा। युवक ने पैसा नहीं होने की बात कही तो महिला ने 50 रुपये दिए और आटो से चले जाने को कहा। उसके साथ जो दूसरा युवक था, उसने नकली नोट की गड्डी और महिला को सोने की चैन देने को कहा। महिला के मना करने पर वह जबरदस्ती गले से चैन उतारने की कोशिश करने लगे।
महिला ने चैन उतार कर दे दी। इसके बाद युवक ने जेब से रूमाल निकाला और कहा ये लो चैन। महिला रुमाल लेकर चप्पल दुकान चली गई। वहां जाकर देखा तो पता चला कि रुमाल में चैन की जगह पत्थर है। इसके बाद महिला को धोखाधड़ी को एहसास हुआ। बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े सरेराह उठाईगिरी के मामले में दो शातिर ठगों ने 70 वर्षीय नयापारा चूड़ीलाइन निवासी 70 वर्षीय जुबैदा को ठगी का शिकार बनाया है।

महिला की सोने की चैन पार कर दी। उसके बदले में आरोपितों ने पोटली में पत्थर थमा दिया। कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इमदादी गली बैजनाथ पारा निवासी जुबैदा ने उठाईगिरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसमें तमिल गैंग होने की आशंका जताई जा रही।

Related Articles

Back to top button