ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
मनोरंजन

सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया से हटाया पति चैतन्य का सरनेम, नाम बदलकर किया ये

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह मशहूर अभिनेता अक्किनेनी नागा चैतन्य की पत्नी हैं। अब सामंथा अक्किनेनी बेहद खास वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल दिया है।

सामंथा अक्किनेनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। साथ ही अपनी जिंदगी से जुड़ी खास बातें भी वह सोशल मीडिया पर भी साझा करती रहती हैं। सामंथा अक्किनेनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नाम बदल लिया है। हालांकि उन्होंने फेसबुक पर अभी अपना नाम नहीं बदला है, लेकिन सामंथा अक्किनेनी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम बदलकर केवल ‘S’ कर लिया है।

jagran

पहले अभिनेत्री ने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना पूरा नाम लिख रखा था। हालांकि सामंथा अक्किनेनी ने यह नाम क्यों बदल दिया इस वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सामंथा का ‘अक्किनेनी’ सरनेम उनके पति का नाम है। ऐसे में अभिनेत्री के फैंस कयास लगा रहे हैं कि आखिर उन्होंने अपना नाम क्यों बदल दिया है। आपको बता दें कि सामंथा अक्किनेनी इस साल मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘द फैमिली मैन 2’ में नज़र आई थीं।

इस वेब सीरीज में सामंथा अक्किनेनी ने तमिल विद्रोहियों के संगठन की सिपाही राजलक्ष्मी यानी राजी का किरदार निभाया था। सामंथा कि इस किरदार की उतनी ही तारीफ हुई जितनी की सीरीज की। कम शब्दों में इंटेस लुक के साथ सामंथा ने जिस तरह अपने किरदार में जानी फूंकी, उन्होंने हर किसी के दिल में अपने लिए जगह बना ली

आपको बता दें कि द फैमिली मैन अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट सक्सेसफुल सीरीज में से एक है। इसका पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज किया गया था और दूसरा 2021 में। दोनों ही पार्ट में मनोज वाजपेयी ने लीड रोल निभाया है। शो के मेकर्स राज और डीके भी द फैमिली मैन 3 की तैयारी में जुट गए हैं। दर्शकों ने वेब सीरीज को काफी पसंद किया है।

Related Articles

Back to top button