ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

बांडीपोरा मुठभेड़ में टीआरएफ का पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के जिला बांडीपोरा के चंदाजी इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट के पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। अभी भी इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि गत 23-24 की रात को बांडीपोरा के शोकबाबा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकवादी समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। उस दौरान कुछ आतंकवादी से वहां से फरार होने में सफल रहे।

सुरक्षाकर्मी उसी दौरान से आतंकी की तलाश में अपना सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए थे। आज तड़के सुरक्षाबलों को सूत्रों से चांदजी इलाके में आतंकियों के देखे जाने की सूचना मिली। उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर जैसे ही आतंकवादी की तलाश शुरू की, उसने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। उसे आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा गया परंतु वह नहीं माना। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आतंकवादी को मार गिराया

मारे गए आतंकवादी की पहचान बाबर अली के तौर पर हुई है। वह पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब के जिला उगाड़ा का रहने वाला है। फिलहाल आतंकवादी के शव व मुठभेड़ से बरामद हथियारों को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। इलाके में और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Related Articles

Back to top button