ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

देश में छह दिन बाद कम हुए सक्रिय मामले, 24 घंटे में 30,549 नए केस, 422 की गई जान

नई दिल्ली। देश में बीते छह दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना के सक्रिय मामलों में एक बार फिर कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में पूरे देश में 30 हजार नए मामले पाए गए हैं। इस दौरान 38,887 मरीज ठीक भी हुए हैं और 422 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 61 लाख वैक्सीन लगाई गई, है जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 47.85 करोड़ हो गया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आकड़ों के अनुसार 24 घंटे में कोरोना वायरस के 30,549 नए मामले मिले हैं। इसके बाद देश में महामारी के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 17 लाख 26 हजार 507 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 422 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 25 हजार 195 हो गई है। उपचाराधीन मामलों की संख्या भी घटकर 4 लाख पर आ गई है। 28,887 नए मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 3 करोड़ 8 लाख 96 हजार 354 पहुंच गई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि सोमवार 2 अगस्त को 16 लाख 49 हजार 295 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिन्हें मिलाकर देश में अबतक कुल 47 करोड़ 12 लाख से अधिक जांच की जा चुकी है।

वहीं, देश में कोरोना वायरस के खिलाफ 21 जून को शुरू हुए टीकाकरण के महाभियान में पिछले 24 घंटे में करीब 61,09,587 वैक्सीन लगाई गईं है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 47,85,44,114 पहुंच गया है। वहीं, मंत्रालय के मुताबिक अब तक 37.26 करोड़ से अधिक लोगों को पहली और 10 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button