ब्रेकिंग
Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार...
देश

पाकिस्तान सीमा से सटे पठानकोट में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, रणजीत सागर डैम में गिरा, राहत एवं बचाव कार्य जारी

पठानकोट। पंजाब के पाकिस्तान सीमा से सटे पकानकोट जिले में मंगलवार सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर गोते खाते हुए सीधे रणजीत सागर डैम में गिरा। हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे व पायलट कहां हैै अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। सेना के जवान भी मौके पर पहुंच चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

हेलीकॉप्टर हादसा मंगलवार सुबह लगभग 10 बजकर 20 मिनट पर हुआ। सेना के एवन स्क्वाड्रन के हेलीकॉप्टर ने मामून कैंट से उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर रणजीत सागर डैम के काफी निकट था। इसी दौरान यह पहाड़ी से टकरा गया और सीधे डैम में जा समाया। NDRF भी मौके पर पहुंच चुकी है। हेलीकॉप्टर को निकालने के प्रयास जारी हैं। पायलट का पता लगाया जा रहा है।  सैन्य सूत्रों के मुताबिक अभी उनका ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर है। हादसा कैसे और क्यों हुआ इसकी पड़ताल बाद में की जाएगी।

बता दें, पंजाब में इसी वर्ष मई माह में भी भारतीय वायु सेना का MIG-21 क्रैश हो गया था। इसमें पायलट की मौत हो गई थी। यह हादसा मोगा शहर से करीब 28 किलोमीटर दूर बाघापुराना से मुदकी रोड स्थित गांव लंगेयाना नवां के निकट हुई थी। विमान मध्य रात्रि को खाली पड़े प्लाट में गिर गया था। जहाज के गिरते ही चारों तरफ आग ही आग फैल गई। यह विमान नियमित प्रशिक्षण के लिए उड़ान पर था।

विमान के पायलट ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन छलांग लगाते समय विमान के किसी भारी उपकरण के टकराने से पायलट की मौत हो गई थी। इससे पहले नवांशहर में भी एक सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हालांकि इसमें सवार सभी लोग बच गए थे।

Related Articles

Back to top button