ब्रेकिंग
अंबाला मेयर अक्षिता सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्... Gind News: आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हरियाणवी कलाकार अमर करनावल फिर विवादों में Neeru Dhanda News: शॉटगन वर्ल्ड कप में नीरू ढांडा का कमाल, महिला ट्रैप स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का मेडिकल भत्ता अब 9,000 रुपये FIFA World Cup 2026: फाइनल मैच के मैदान की घास बिकेगी लाखों में, फीफा ने निकाला कमाई का अनोखा तरीका Ranveer Singh Film 'Pralay': अगस्त से शुरू होगी शूटिंग, दिवाली के बाद ब्रेक पर जाएंगे एक्टर भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात से रिश्तों को मिली नई मजब... अब सस्ता होगा आपका डेली लंच: स्विगी और ज़ोमैटो की 'वैल्यू मील' स्ट्रैटेजी से बदलेगी फूड डिलीवरी की द... Instagram Child Exploitation Case: मेटा के जवाब की जांच शुरू, IT मंत्रालय का बड़ा एक्शन Fingernail Lunula Meaning: नाखूनों पर बने सफेद अर्धचंद्र से जानें अपना भविष्य और भाग्य
देश

किराना दुकान का ताला तोड़कर नकद और साइकिल सामान पार

बिलासपुर। किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 10 हजार स्र्पये नकद और साइकिल सामान पार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। सकरी थाना क्षेत्र के चकराकुंड निवासी बलराम वस्त्रकार गांव में सड़क किनारे किराने की दुकान चलाते हैं। रविवार की सुबह नौ बजे वे परिवार समेत रिश्तेदार के घर कूरा गांव गए थे। रात 11 बजे से परिवार के साथ लौटे। घर में खाना खाकर वे सड़क किनारे अपनी दुकान में गए। इस दौरान उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में गल्ले में रखे 10 हजार स्र्पये, साइकिल के पार्ट्स, फल्ली तेल, अरहर की दाल चोरों ने पार कर दिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है

मुख्य मार्ग में हुई घटना, लोगों को नहीं लगी भनक

गांव के मुख्य मार्ग में बलराम किराना दुकान का संचालन करते हैं। रविवार की सुबह वे परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। इसके बाद वे रात 11 बजे गांव लौट आए। इसी बीच चोरों ने ताला तोड़कर चोरी को घटना को अंजाम दे दिया।

गांव के मुख्य मार्ग में स्थित दुकान में हुई चोरी की घटना की गांव वालों को भनक तक नहीं लग सकी। दुकान संचालक जब देर रात वहां पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके दूसरे दिन पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। वहीं, आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है।

Related Articles

Back to top button