ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

सगाई के बाद मंगेतर ने दुल्हन को होटल में बुलाया, गुजारी एक रात, फिर अगले दिन कही ये बात… और तोड़ दी शादी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुल्हन को उसी के होने वाले दूल्हे ने शादी से पहले दगा दे दी. दूल्हे ने सगाई होने के बाद दुल्हन से कहा कि मैं तुमसे अकेले में मिलना चाहता हूं. दुल्हन भी घर वालों को बताकर अपने मंगेतर से मिलने चली गई. वहां होने वाले दूल्हे ने पहले से ही होटल में एक कमरा बुक कर रखा था. दूल्हा उसे कमरे में ले गया. आरोप है कि वो वहां दुल्हन से संबंध बनाने की जिद करने लगा.

दुल्हन ने साफ इनकार कर दिया. कहा- ये सब शादी के बाद. लेकिन दूल्हा जिद पर अड़ा रहा. उसने दुल्हन से कहा- हमारी तो शादी होने ही वाली है. तुम्हें संबंध बनाने में क्या ऐतराज है? दूल्हे ने दुल्हन को इमोशनल किया और संबंध बना लिए. लेकिन अगले दिन दूल्हे ने शादी तोड़ दी. यह सुन दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई. दुल्हन ने परिवार को इस बारे में बताया. फिर थाने पहुंची. यहां पुलिस से मदद मांगी. दूल्हे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है.

लड़की वालों का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की सगाई करवाई थी. कुछ समय बाद लड़की के मंगेतर ने उसे घूमने के लिए मिलने को बुलाया. इस दौरान लड़के ने पहले से होटल में कमरा बुक करवा रखा था. दोनों एक ही कमरे में ठहरे. लेकिन अब लड़के वाले शादी से मुकर गए हैं.

21 साल की लड़की ने बताया- मेरी सगाई पिछले साल एक जुलाई को दतिया के इंदरगढ़ में रहने वाले देवांश साहू से हुई थी. सगाई के बाद से बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था. हम दोनों कई-कई घंटे बातें करते थे. कुछ समय बाद देवांश ने मुझे घूमने चलने को कहा. घरवालों की सहमति के बाद मैं देवांश के साथ चली गई. इस दौरान वो मुझे होटल लेकर पहुंचा और वहां दोनों ने इस रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का फैसला किया.

घर में दूल्हे ने कहा झूठ

पीड़िता ने पुलिस के साथ दुख साझा करते हुए बताया कि देवांश ने परिजनों को बताया था कि वो उसे बैजाताल ले जा रहा है. लेकिन वो उसे अपने साथ तानसेन होटल ले गया था. वहां उसने पहले से एक कमरा बुक करवा रखा था. जब पीड़िता ने इससे इंकार किया तो उसने लड़की को इमोशनल करते हुए कहा कि अब तो उनकी शादी होने ही वाली है. इसमें क्या गलत है. लड़की भी मंगेतर के झांसे में आ गई और उसने देवांश को अपने साथ संबंध बनाने दिया.

फिर शादी से मुकर गया मंगेतर

लड़की का कहना है कि होटल से लौटने के बाद से देवांश का बर्ताव बदल गया था. जहां पहले वो उससे बातचीत में इंट्रेस्टेड रहता था, वहीं अब वो कॉल नहीं उठाता था. फिर देवांश के पिता ने कॉल कर शादी तोड़ दी. इसके बाद लड़की ने अपने परिजनों को सारी बात बताई. अपनी बेटी की बातें सुनने के बाद परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है.

Related Articles

Back to top button