ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
मनोरंजन

‘भूल भुलैया 2’ के लिए कार्तिक आर्यन के बाद अब सामने आया एक्ट्रेस का नाम, दे चुकी है सुपरहिट फिल्म

आए दिन नई-नई फिल्में रिलीज की जा रही हैं जो दर्शकों और फेंस को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। जिनमें एक फिल्म है ‘भूल भुलैया 2’, कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। हाल ही में फिल्म भूल भुलैया 2 का पहला पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया’ के अक्षय कुमार के अंदाज में नजर आए थे। इस लुक में कार्तिक आर्यन भगवा ऑउटफिट पहने, काला चश्मा लगाए और हाथों में हड्डियां लिए हुए थे। जिसके बाद अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस की खबर सामने आई है।

बता दें, फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के लिए हीरोइन मिल गई है। इस फिल्म में नई कास्ट को लेने का ऐलान किया गया था और फिर इसमें कार्तिक आर्यन को लिया गया। अब इस फिल्म में कबीर सिंह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की एंट्री हो गई है। कियारा आडवाणी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की हीरोइन होंगी। इसी के साथ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। इससे पहले कियारा आडवाणी ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ से धमाल मचाया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर थे। दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म परफॉरमेंस को जनता ने खूब पसंद किया था।

बता दें कि कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वे करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में जाह्नवी कपूर संग नजर आने वाले हैं। ये साल 2008 में आई प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म दोस्ताना का सीक्वल होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button