ब्रेकिंग
भागलपुर में सनसनी: युवक की संदिग्ध हालत में फंदे से लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका से परिजनों का रो-र... Manimahesh Yatra 2026: मणिमहेश यात्रा के नियमों में बड़ा बदलाव, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी प्रवेश क... Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का...
खेल

धवन बोले – युवा खिलाड़ी नर्वस न हों, सीनियर्स उनकी मदद को हमेशा मौजूद

बेंगलुरू : टीम इंडिया के ओपनिंग बैट्समैन शिखर धवन ने कहा कि अगले साल टी20 विश्व कप की तैयारियों के अंतर्गत मनोबल बढ़ाने के लिये यह समय वाशिंगटन सुंदर और दीपक चाहर जैसे युवाओं के लिए सही है। धवन ने यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच की पूर्व संध्या पर यह बात कही। धवन ने कहा, ‘‘वाशिंगटन सचमुच अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और हमें विकेट दिला रहा है और साथ ही बल्लेबाजों को भी रोकता है। उसका बहुत अच्छा नियंत्रण है और उसमें वैराइटी भी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि दीपक चाहर दोनों तरीकों से गेंद को स्विंग करता है और साथ ही उसमें तेजी भी है।

यह उनके लिये अच्छा करने का बेहतरीन मंच है और इससे टी20 विश्व कप के लिये उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।’’ धवन ने कहा, ‘‘कोई भी खिलाड़ी जैसे ऋषभ या फिर श्रेयस बल्लेबाजी के लिये उतरे तो हमारे जैसे सीनियर खिलाड़ियों के लिये हमें सुनिश्चत करना होगा कि हम उनके साथ बातचीत करें और निश्चित करें कि वे सहज रहें और नर्वस नहीं हों।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जब रोहित या विराट के साथ बल्लेबाजी करता हूं तो हमें चर्चा करते रहे हैं और यह काफी अहम है। किसी भी समय युवा हमसे कुछ चर्चा करना चाहते हैं तो हम हमेशा उनके लिये मौजूद हैं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button