ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
उत्तरप्रदेश

मेरठ में दारोगा साहब को इफ्तार पार्टी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही बौखलाए SSP, लिया ये एक्शन

उत्तर प्रदेश के मेरठ का पुलिस विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है. लोहिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाकिर कॉलोनी चौकी में बिना वरिष्ठ अधिकारियों के बिना जानकारी और अनुमति के रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित करने का मामला सामने आया है. इस आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चौकी परिसर में बड़े स्तर पर पंडाल और कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी. मेहमानों के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे और पुलिसकर्मी सेवा में जुटे दिखाई दिए.

मामले के प्रकाश में आते ही एसएसपी मेरठ, डॉ. विपिन ताड़ा ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई की और चौकी प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप को लाइन हाजिर कर दिया. बताया जा रहा है कि इस आयोजन के पीछे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की भी आशंका जताई जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, बिना पूर्व अनुमति के किसी भी पुलिस चौकी या थाने परिसर में इस तरह का आयोजन करना अनुशासनहीनता और नियमों का उल्लंघन है.

गौर करने वाली बात यह है कि ज़ाकिर कॉलोनी चौकी का उद्घाटन महज 17 मार्च को ही मेरठ पुलिस कप्तान द्वारा किया गया था. उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद इस तरह का आयोजन और उसका वीडियो वायरल होना मेरठ पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है. सूत्रों की मानें तो आयोजन में न केवल स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया गया था, बल्कि चौकी परिसर को एक सामुदायिक स्थल की तरह इस्तेमाल किया गया.

किस खर्च से हुई इफ्तार पार्टी, होगी जांच

वर्तमान में एसएसपी मेरठ ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही ये निर्देश भी दिए हैं कि पता लगाया जाए कि इफ्तार पार्टी के आयोजन के लिए खर्च की व्यवस्था कैसे की गई. क्या इसमें सरकारी धन या संसाधनों का गलत इस्तेमाल हुआ? क्या पुलिसकर्मियों को चौकी के ड्यूटी समय में आयोजन में लगाया गया? ये सभी सवाल जांच का हिस्सा होंगे.

क्या बोले एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताड़ा?

मेरठ के SSP डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा- चौकी परिसर में बिना हमारे संज्ञान में लाए इस तरह का आयोजन अनुचित है. मामले को गंभीरता से लिया गया है और चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. यदि जांच में दोष सिद्ध हुआ तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button