ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

कोरोनाकाल के बाद इलाज महंगा, 30 फीसद तक बढ़े दवाओं के मूल्य

रायपुरछत्तीसगढ़ में महंगी होती दवाओं से बढ़ते आर्थिक बोझ अब लोगों की कमर तोड़ रही है। दवा बाजार के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दवाओं के दाम 30 फीसद तक बढ़ गए हैं। वहीं व्यापार भी 25 फीसद तक गिरने की बात कही जा रही है। हालांकि दवाओं के दाम बढ़ने से व्यापार में तो उतना असर नहीं पड़ा है। लेकिन लोगोें की जेब पर जरूर असर पड़ रहा है। दवा व्यावसायियों ने बताया कि निर्माता कंपनियां लगातार दवाओं के दमा बढ़ा रही है। इसका कारण दवा बनाने के लिए कच्चे माल का महंगा होना बताया जा रहा है।

कोरोनाकाल से पहले ज्यादातर रा-मटेरियल चीन से आयात होते थे। लेकिन इसके बाद आयात पर असर पड़ने और अन्य विकल्पों की वजह से कच्चे माल महंगे पड़ रहे। इसकी वजह से दवाओं के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। दवाओं की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों पर आर्थिक बोझ को देखते हुए प्रदेश दवा व्यापारी संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दाम पर लगाम लगाने के लिए पत्र भी लिखा है। दवाओं की बढ़ती कीमत लोगों कई दवाओं के मूल्य 30 फीसद तक बढ़ा देने से महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है।

बड़े संस्थानों इस तरह बढ़ते हैं दवाओं के दाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वैभव शास्त्री का कहना है कि दवाओं की कीमतें लगातार बढ़ रहीं हैं। बाजार में होल सेल व्यवसायियों को 15 से 20 फीसद मार्जिन मिलता है। रिटेल में भी लगभग यही मार्जिन है। लेकिन बड़े प्राइवेट अस्पताल दवाएं सीधे कंपनी से थोक में खरीदते हैं। दवा खरीदने के दौरान कंपनी से एमआरपी मूल्य बढ़ाकर मंगाया जाता है। इससे उनकी मार्जिन 40 से 50 फीसद तक भी बढ़ जाती है।

प्रदेश में दवा दुकानों की स्थिति

15,000 चिल्हर दवा दुकानें हैं प्रदेश में

3000 थोक दवा दुकानें राज्य में

2000 से अधिक चिल्हर दवा दुकानें राजधानी में

दवा व्यापार

5000 से अधिक तरह की दवाएं उपलब्ध है बाजार में

300 करोड़ रुपये से अधिक दवा कारोबार हर माह प्रदेश में

150 करोड़ रुपये से अधिक दवा कारोबार हर माह राजधानी में

मूल्य के अंतर को कुछ प्रचलित दवाओं से समझें

दवा – वर्ष 2020 – वर्ष 2021

मल्टीविटामिन (एटूजेड 15 गोली) – 105 – 125

बीटाडीन गार्गल (एंटीसेप्टिक 100 एमएल) – 210 – 230

हेपामर्ज इन्जेक्शन (लिवर बीमारी के लिए) – 342 – 350

पेरासिटामोल (सुमो) – – 113 – 124

पेरासिटामोल (650 एमजी) – 20.16 -20.49

बीकाम्पलेक्स (बिकासूल, 20 गोली) – 41 – 45

नोट : रेट दवा व्यापारी के मुताबिक।

राज्य दवा विक्रेता संघ के महासचिव अविनश अग्रवाल ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दवाओं की कीमतों में 30 फीसद तक वृद्धि देखी गई है। कई दवाओं के लगातार बढ़ती कीमतों से लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। हमनेे समस्या को लेकर प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा है।

रायपुर दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनय कृपलानी ने कहा कि दवाओं के बढ़ते दामों की मुख्य कारण कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी बताई जा रही है। ज्यादातर कच्चेमाल चीन से आयात होते थे। जो अब प्रभावित हुए हैं। महंगी दवाओं से व्यापार पर ज्यादा असर तो नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button