ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

चीन: वुहान में एक साल बाद फिर सुनाई दी कोरोना की आहट, सभी लोगों को करानी होगी जांच

वुहान। एक साल के बाद वुहान में कोरोना संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया गया है। महामारी की शुरुआत में ही झेल चुके इस संकट के मामले में सतर्कता बरतते हुए शहर के सभी लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराने का फैसला लिया गया है। वर्ष 2019 के अंत में चीन के इसी शहर वुहान में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला दर्ज हुआ था जिसके बाद के दो-तीन माह में ही इसने पूरी दुनिया को संक्रमित कर दिया और 11 मार्च 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया था।

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वुहान में अधिकारियों ने कहा कि वुहान शहर की पूरी आबादी का कोविड-टेस्ट कराने का निर्णय लिया है क्योंकि यहां पहला स्थानीय संक्रमण का मामला एक साल से भी अधिक समय के बाद मिला है। वरिष्ठ अधिकारी ली ताओ (Li Tao) ने कहा कि सभी निवासियों का न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग शुरू किया जा रहा है।

1 करोड़ से ज्यादा (11 मिलियन) आबादी वाले वुहान के अधिकारियों ने सोमवार को कहा था कि शहर के प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण के सात स्थानीय मामले मिले हैं। बता दें कि 2020 के शुरुआती महीनों में वुहान में कोरोना संक्रमण के प्रकोप पर चीन ने सफलतापूर्वक काबू पाने का दावा किया था। उसके बाद से लगभग एक साल तक वुहान में संक्रमण का कोई स्थानीय मामला सामने नहीं आया।

वुहान में संक्रमण फैलने के बाद चीन ने पूरी जनता को उनके घरों में ही रहने का सख्त निर्देश जारी किया था और घरेलू यातायात पर भी पूरी तरह रोक लगा दी थी। इसके अलावा व्यापक तौर पर कोविड टेस्टिंग के लिए अभियान चलाया गया था। मंगलवार को चीन में 61 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट चीनी शहर नानजिंग के एयरपोर्ट सफाई कर्मियों को संक्रमित करने के बाद कई शहरों में फैल गया है और संक्रमण फैलने की रफ्तार बेहद तेज है। चीन के अलग-अलग हिस्सों से कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button