ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

साइकिल लेकर संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी, ‘महंगाई कम करो’ के नारों से गूंजा सदन

विपक्षी दलों को एक साथ लेकर चलने की मुहिम में अत्यंत सक्रिय नजर आ रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विपक्ष के नेताओं के साथ चाय नाश्ता पर बैठक के बाद आज संसद की कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए साइकिल से संसद भवन पहुंचे।

राहुल ने सुबह समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को चाय नाश्ते पर आमंत्रित किया था जिसमें कांग्रेस के कई नेताओं के साथ ही द्रमुक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पाटी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, आईयूएमएल, आरएसपी, केसीएम, जेएमए, नेशनल कांफ्रेंस तथा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने हिस्सा लिया। राहुल ने साइकिल यात्रा की फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया कि
जन-जन की आवाज
महंगाई कम करो।
गरीब को मारना बंद करो
संसद में इन सवालों पर बहस करो।”

बैठक के बाद राहुल अन्य नेताओं के साथ साइकिल से संसद भवन पहुंचे। देखते ही देखते संसद भवन परिसर में कई साइकिलें खड़ी हो गईं। इन साइकिलों के आगे गैस सिलेंडर के बढ़े दाम तथा तेल की भारी कीमतों को लेकर तख्तियां लगाई गई थीं और सरकार से कीमतें वापिस करने की मांग की गई। राहुल इससे पहले इसी सत्र में ट्रैक्टर से संसद भवन पहुंचे थे। उनका कहना था कि सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है।

Related Articles

Back to top button