ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

बीते 24 घंटों के दौरान देश में बढ़े 12 हजार से अधिक कोरोना मामले, केरल बना हुआ है चिंता का सबब

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता का सबब बने हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान देश में 42625 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 36668 मरीजों को डिस्‍चार्ज भी किया गया है और 562 मरीजों की मौत भी हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में देश में कोरोना के कुल मामले 3,17,69,132 हैं। इसके अलावा कुल डिस्‍चार्ज मरीजों की संख्‍या 3,09,33,022 है। गौरतलब है कि मंगलवार को देश में 30549 मामले सामने आए थे और 422 मरीजों की मौत हुई थी।

अब तक देशभर में कोरोना संक्रमण से कुल 4,25,757 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मामलों की बात करें तो देश में एक बार फिर एक्टिव मामले 4 लाख के ऊपर जा रहे हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 4,10,353 एक्टिव मामले हैं। अब तक देश में कोरोना वैक्‍सीन की कुल 48,52,86,570 खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 62,53,741 खुराक बीते 24 घंटों के दौरान दी गईं हैं

एएनआई ने आईसीएमआर के हवाले से बताया है कि देश भर में 3 अगस्‍त 2021 तक कुल 473142307 सैंपल टेस्‍ट किए गए हैं। बीते 24 घंटों में टेस्‍ट किए गए सैंपल की यदि बात करें तो ये 1847518 हैं। आपको यहां पर ये भी बता दें कि बीते 24 घंटों में सबसे अधिक एक्टिव मामले केरल में ही बढ़े हैं। इसके बाद मिजोरम, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र का नंबर है।

इसके अलावा महाराष्‍ट्र और ओडिशा में बीते 24 घंटों के दौरान एक्टिव मामलों में कमी आई है जो राहत की बात है। हालांकि केरल के बढ़ते मामले लगातार चिंता का सबब बने हुए हैं। वहीं महाराष्‍ट्र, केरल और ओडिशा में इस दौरान पिछले दिन के मुकाबले अधिक मौतें हुई हैं। आपको बता दें कि ये वो राज्‍य हैं जिनके मुख्‍यमंत्रियों के साथ हुई बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जता चुके हैं।

Related Articles

Back to top button