ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, संसद के गतिरोध पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज (बुधवार) केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। ये बैठक 11 बजे शुरू होगी। ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब संसद का मानसून सत्र चल रहा है। मानसून सत्र 19 जुलाई 2021 को शुरू हुआ था। तब से ही दोनों सदनों की कार्यवाही लगतातार ही बाधित होती रही है। आज होने वाली कैबिनेट बैठक में सदन में चल रहे गतिरोध को खत्‍म करने पर भी विचार किया जा सकता है।

इसके अलावा सरकार जिन बिलों को सदन के पटल पर रखना चा‍हती है उनको लेकर भी रणनीति पर विचार विमर्श किया जा सकता है। इसके अलावा देश में सामने आ रहे कोरोना के मामलोंं की रोकथाम को लेकर भी इस बैठक में विचार विमर्श किया जाता है। बता दें कि पीएम मोदी खुद उन राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से बात कर चुके हैं जहां पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इस लिहाज से भी ये बैठक बेहद खास हो गई है।

आपको यहांं पर ये भी बता दें कि संसद में चल रहे विपक्ष के गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी नाराजगी जता चुके हैं। उन्‍होंने कहा है कि इस तरह से सदन की कार्यवाही को बाधित करना देशहित में नहीं है। सरकार विपक्ष से लगातार जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने की अपील भी कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button