ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

कर्नाटक में बोम्मई मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, मिल गई नए मंत्रियों की लिस्ट

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को किया जाएगा। इस क्रम में आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की पूरी लिस्ट राज्य के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई (Karnataka CM Basavaraj Bommai) को मिल गई है। मुख्यमंत्री ने इसकी पुष्टि की और कहा, ‘हमें आधिकारिक तौर मंत्री परिषद की लिस्ट मिल गई है। इनमें उन मंत्रियों के नाम शामिल हैं जो आज राजभवन में शपथ लेने वाले हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2.15 बजे आयोजित किया जाएगा।’

मुख्यमंत्री बोम्मई अपने मंत्रिमंडल के विस्तार पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने के लिए पिछले दो दिनों से दिल्ली में थे। उन्होंने जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मंगलवार को बताया था कि उन्हें फोन पर ही मंत्रियों के नामों वाली लिस्ट मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जेपी नड्डा के साथ इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई। लिस्ट में देरी के सवाल पर बोम्मई ने जवाब दिया था, ‘तीन-चार मुद्दे तय किए जाने हैं जैसे अंतिम सूची में कुछ और नामों को शामिल करने और उपमुख्यमंत्री रखने को लेकर विचार हो रहा था।’

26 जुलाई को बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद 28 जुलाई को बोम्मई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने कैबिनेट विस्तार में कुछ समय लगने की बात कही थी। अभी सरकार में वे अकेले कैबिनेट मंत्री हैं। बता दें कि येदियुरप्पा ने नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों को लेकर सुझाव देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह कैबिनेट विस्तार में दखल नहीं देंगे बोम्मई अपने मंत्रालय में किसी को भी शामिल करने के लिए स्वतंत्र हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की थी और कहा था कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व राज्य मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों की लिस्ट बुधवार सुबह भेजेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि सुबह लिस्ट मिलने के बाद बुधवार को ही शपथ ग्रहण हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि मंत्रिपरिषद विस्तार कई चरणों में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button