ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

चाट पापड़ी से एलर्जी, तो फिश करी खा सकते हैं; नकवी का तृणमूल सांसद को पलटवार

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा में पार्टी के उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने चाट पापड़ी वाली टिप्‍पणी पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन पर पलटवार किया है। नकवी का कहना है कि अगर डेरेक ओ ब्रायन को चाट-पपरी से एलर्जी है, तो वे फिश करी खा सकते हैं, लेकिन संसद को मछली बाजार मत बनाओ। तृणमूल सांसद के इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाराजगी जाहिर की थी।

भाजपा सांसद ने कहा, ‘तृणमूल सांसदों ने संसद को मछली बाजार बना दिया है। दुर्भाग्य से जिस तरह से संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने की साजिश के तहत काम किया जा रहा है, वह पहले कभी नहीं देखा गया। यदि आप संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, तो ऐसी गतिविधियां न उनके हित में हैं और न ही हमारे। यह संसद की परंपराओं के हित में भी नहीं है।’

मुख्तार अब्बास नकवी ने आगे कहा कि जिस प्रकार से हिंसा, अराजकता पश्चिम बंगाल में हो रही है, ठीक उसी का ट्रेलर संसद में दिखाई देता है। इनके लोग वहीं से ट्रेनिंग लेकर आते हैं और यहां पर इस तरह की चीजें करते हैं। ऐसा बिल्‍कुल नहीं होना चाहिए। ये गलत परंपरा है।

इससे पहले विधेयक पारित कराने पर ‘पापड़ी चाट’ टिप्पणी से पीएम नरेंद्र मोदी की नाराजगी से अप्रभावित तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने लोगों से जुड़ने के लिए सांस्कृतिक मुहावरे का इस्तेमाल किया। उन्होंने पूछा कि यदि उन्होंने इसकी जगह ढोकला शब्द का इस्तेमाल किया होता तो क्या प्रधानमंत्री तब खुश होते।

उन्होंने कहा कि वास्तविक मुद्दा संसद के दोनों सदनों में चर्चा के बिना विधेयकों को पारित कराने का है। राज्यसभा सदस्य ब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया दिखाती है कि तृणमूल कांग्रेस एजेंडा निर्धारित कर रही है। उल्लेखनीय ब्रायन ने सरकार पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा था, विधेयक पारित करा रहे हैं या पापड़ी चाट बना रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया था कि संसद में औसतन सात मिनट के समय में 12 विधेयक पारित कर दिए गए।

Related Articles

Back to top button