ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
देश

JNU और जामिया आंदोलन पर रामदेव बाबा, जिन्ना की आजादी वाले नारे लगाना गद्दारी है

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव ने जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों तथा राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग में पिछले 40 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किए जा रहे आन्दोलन को समाप्त करने पर जोर देते हुये कहा कि छात्रों का काम प्रतिभा निखारना है। स्वामी रामदेव ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आन्दोलन करना राजनीतिक दलों का काम है और हिंसा ,अराजकता फैलाना और अन्दोलन करना छात्रों का काम नहीं हैं। छात्रों का कार्य प्रतिभा निखारना और चरित्र निर्माण करना है। छात्रों को देश के विकास में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।  योग गुरु ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शहीद भगत सिंह की आजादी के नारे तो ठीक हैं लेकिन जिन्ना की आजादी के नारे देश के साथ धोखा एवं गद्दारी के समान है ।

स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बारबार स्पष्ट किया है कि यह नागरिकता छीनने का कानून नहीं है बल्कि पड़ोसी देशों से धार्मिक आधार पर प्रताड़ति होकर देश में आये अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है । उन्होंने कहा कि कुछ लोग नागरिकता को लेकर देश में भय का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं । इस देश के मुसलमानों का उतना ही अधिकार है जितना अन्य लोगों का। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक , मजहबी लोग तथा विदेशी ताकतें देश में घृणा और विद्वेष पैदा करना चाहती हैं जो खतरनाक है । इससे दुनिया में देश की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह देशभक्त मुसलमानों का सम्मान करते हैं लेकिन कुछ मुसलमान प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की कब्र खोदने की बात कर रहे हैं । यह मुस्लिम समाज की विचारधारा नहीं है बल्कि कुछ सिरफिरे लोग ऐसा कर रहे हैं । इस्लाम के बड़ेनेताओं को इसका विरोध करना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 2024 तक देश में शासन करनेे का जनादेश मिला है और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बदला नहीं जा सकता है । विपक्षी दलों को सरकार की नीतियों का विरोध करने तथा उनके खिलाफ आन्दोलन करने का अधिकार है । उन्होंने कहा कि यह देश जितना मोदी का है उतना ही विपक्ष का भी है । देश के समक्ष गरीबी , बेरोजगारी , गहंगाई , अशिक्षा आदि बड़ी समस्यायें हैं और इसे समाप्त करना सामूहिक जिम्मेदारी है । विपक्ष को राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button