ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
देश

अनुच्छेद-370 हटने के बाद गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर की झांकी होगी बेहद खास

नई दिल्ली: 2020 के 71वां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरणो में चल रही हैं। इस बार राजपथ पर नए जम्मू-कश्मीर की नई झलक देखने को मिलने वाली है। वहीं गणतंत्र दिवस समारोह को खास बनाने के लिए पूरी कोशिशें की जा रही हैं। बता दें कि इस बार जम्मू-कश्मीर और जल शक्ति मंत्रालय की झांकियां आपकों आकर्षित करने वाली हैं।

झांकी में कश्मीरी पंडितों की वापसी का संदेश
जम्मू-कश्मीर से पिछले साल अगस्त माह से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद पहली बार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की झांकी एक नए अंदाज में नजर आने वाली है। सूत्रों की मानें तो इस बार गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर की झांकी ‘चलो गांव की ओर’ का संदेश देती नजर आने वाली है। इसके साथ ही सरकार ने जम्मू-कश्मीर में ‘बैक टू विलेज’ कार्यक्रम को गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। वहीं इस झांकी में कश्मीरी पंडितों की वापसी का संदेश भी मिलेगा।

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार जल शक्ति मंत्रालय की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए इस झांकी को परेड में शामिल किया गया है। यह झांकी आपको जल की हर बूंद को बचाने और हर घर में जल पहुंचाने का संदेश देगी।

NDRF की झांकी पहली बार होगी शामिल
वहीं इस बार 26 जनवरी की परेड में पहली बार NDRF की झांकी भी शामिल होने वाली है। इस झांकी में NDRF की बाढ़ और भूंकप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी देखने को मिलेगी। वहीं यह झांकी केमिकल न्यूक्लियर वारफेयर से भी निपटने का भी प्रदर्शन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button