ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

जम्मू से पंजाब में करीब एक दर्जन आतंकी दाखिल होने का अंदेशा, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट

जालंधर। भारत-पाक बॉर्डर पर जम्मू-कश्मीर से पंजाब में करीब 10 से 12 आतंकी दाखिल होने अंदेशा है। जिसके चलते जम्मू के साथ लगती सीमा पर पंजाब पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान ऐसा करके सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ करवाने की कोशिश कर रहा है

इनपुट्स के मुताबिक कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के करीब तीन लॉंचिंग पैड्स पर संदिग्ध लोगों की मूवमैंट देखी गई है। इन तीन जगहों से करीब दस लोगों को भारत की सीमा में प्रवेश करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। खुफिया  एजेंसियां इन लॉंचिंग पैड्स पर नजर बनाए हुए है। सुखमल लॉंचिंग पैड पर 5 से 6 और अभ्याल पर तीन से चार आतंकियों के मूवमैंट की सूचना है। इन आतंकियों के जम्मू में प्रवेश करने के बाद पंजाब में दाखिल होने की योजना है। एजेंसियों के इनपुट के बाद पंजाब और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एतिहात के तौर पर सर्च अभियान तेज कर दिया। राज्य की सीमाओं पर आने-जाने वाले वाहनों की मुस्तैदी से चौकिंग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button