ब्रेकिंग
Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण Jorhat Plane Crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त; 5 जवान शहीद Ayodhya Ram Mandir News: दान पात्र में चोरी की अफवाह पर गरमाया मामला; ट्रस्ट ने सीएम योगी से SIT जां...
देश

कम नहीं हो रही कोरोना की रफ्तार, एक दिन में 42,982 नए मामले और 533 मरीजों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,982 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,18,12,114 हुई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,11,076 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 533 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,26,290 हो गयी।

एक दिन में 533 मरीजों की मौत 
उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 के स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 723 की वृद्धि हुई है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

मरीजों की संख्या में  वृद्धि
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Related Articles

Back to top button