ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
देश

खुफिया एजेंसियों का अलर्ट-स्वतंत्रता दिवस पर हमले की फिराक में आतंकी संगठन, LoC के पास 25 लांच पैड एक्टिव

लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अल बदर जैसे संगठन जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस पर बड़े आतंकी हमले की साचिश रच रहे हैं। PoK में बैठे यह आतंकी भारत में घुसपैठ की ताक में हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए आठ नए घुसपैठ रूट बनाए गए हैं। खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर है कि PoK में LoC के पास आतंकियों के 25 लांच पैड एक बार फिर से सक्रिय किए गए हैं।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आठ नए रूट में PoK के नली से लेकर कालाकोट के डंडेसर जंगल, कोट कटेरा पीओके से, राजौरी के कालाकोट वाया बराल गली, बागला, पीओके के नकाली से राजोरी के कांगा गली, मंजोट, पीओके के गावं बंटाल से कस नाला वाया कश्मीर, पीओके के गोल से पुंछ के सुरनकोट वाया सोना गली, नंदेरी, पीओके के तरकुंडी राजोरी के कंडी, बुद्धल, पीओके के डबसाई से पुंछ के सुरनकोट वाया जीका गली, हरनी जंगल और पीओके के कुकरेटा से उड़ी के मोहरा तक के नए रूट से आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं।

खबर है कि कुछ दिन पहले PoK में आतंकी संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस पर हमले के लिए बैठक की थी। बता दें कि इन क्षेत्रों में पहले से ही 146 आतंकी मौजूद हैं। जून के बाद से अब तक यह आतंकी LoC के पास पहुंचे हैं। आतंकी इन नए रूट से घुसपैठ कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों के पास इसकी जानकारी पहुंचने के बाद LoC पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें कि खुफिया एजेंसियां कई दिन पहले ही अलर्ट कर चुकी हैं कि इस बार आतंकी हंले के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button