ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

राहुल का मोदी पर निशाना, कहा- हम दो, हमारे दो की सरकार के रहते युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी मामला और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि केंद्र में ‘हम दो, हमारे दो की सरकार’ के रहते देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता। उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के ‘संसद घेराव’ कार्यक्रम में यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पेगासस जासूसी स्पाईवेयर के ‘आइडिया’ (विचार) को हर युवा के मोबाइल में डाल दिया है ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके। युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी, कृषि कानूनों और पेगासस जासूसी के मुद्दों को लेकर ‘संसद घेराव’ का आयोजन किया। संसद की तरफ बढ़ रहे संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जंतर-मंतर के निकट रोक दिया।

युवा कांग्रेस के इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इस सरकार का लक्ष्य युवाओं की आवाज दबाने का है क्योंकि वे जानते हैं कि यदि हिंदुस्तान के युवा ने अपने दिल की बात बोलनी शुरू कर दी, सच्चाई बोलनी शुरू कर दी तो नरेंद्र मोदी सरकार चली जाएगी।” कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी ने सिर्फ मेरे फोन के अंदर नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के हर युवा के फोन के अंदर पेगासस का आइडिया डाला है। यह आइडिया आवाज दबाने का है। युवा कांग्रेस का काम युवा की आवाज उठाने का है। हम युवाओं की आवाज को दबने नहीं देंगे।” उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ‘‘ जो ‘हम दो हमारे दो की सरकार’ से दुखी हैं उनकी आवाज आप तेजी से उठाओ।”

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘युवाओं को रोजगार नहीं मिलने का एक ही कारण है कि मोदी सरकार असंगठित क्षेत्र को खत्म करती जा रही है। नोटबंटी छोटे कारोबार को खत्म करने के लिए की गई। आज यह देश नरेंद्र मोदी के कारण रोजगार पैदा नहीं कर पा रहा है। जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और जब तक ‘हम दो, हमारे दो की सरकार’ है तब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा।” उन्होंने कहा, ‘‘युवा कांग्रेस और युवाओं को ये लड़ाई लड़नी है। यह लड़ाई हिंदुस्तान के भविष्य की लड़ाई है। युवाओं, आप लोग यह बात समझो कि रोजगार नहीं है, आप अपनी और घर वालों की मदद नहीं कर पाओगे क्योंकि नरेंद्र मोदी जी की साझेदारी देश के दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के साथ है।” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘यही कारण है कि नरेंद्र मोदी जी भी आज रोजगार की बात नहीं करते हैं और आने वाले कल में भी नहीं कर सकते हैं।”

Related Articles

Back to top button