ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

सामान्य सभा की बैठक को लेकर फिर से लामबंद हो रहे भाजपा पार्षद

बिलासपुर। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक को लेकर भाजपा पार्षद फिर से लामबंद होने लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष की चेतावनी के बाद सभापति ने आयुक्त को पत्र लिखकर औपचारिकता पूरी कर ली है। ऐसे में अब भाजपा पार्षद आयुक्त व महापौर का घेराव करने की तैयारी में है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी इस संबंध में निगम आयुक्त और महापौर को तीन बार पत्र लिख चुके हैं।

इसके बाद भी महापौर व निगम आयुक्त कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दरअसल, इससे पहले करीब साल भर पहले 13 अगस्त 2020 को सामान्य सभा की बजट बैठक बुलाई गई थी। लेकिन, इसके बाद सामान्य सभा की बैठक नहीं बुलाई गई है। बैठक नहीं होने के कारण जनहित सहित कई विकास कार्य ठप पड़े हैं। शहर की सड़कें जर्जर हो गई हैं। निचले इलाकों में बारिश में जलभराव से जनता परेशान है। तीन बार पत्र लिखने के बाद भी निगम आयुक्त व महापौर से कोई जवाब नहीं मिला है। इससे भाजपा पार्षदों के साथ ही नेता प्रतिपक्ष भी नाराज हैं।

यही वजह है कि भाजपा पार्षदों के साथ मिलकर नेता प्रतिपक्ष ने निगर निगम आयुक्त व महापौर का घेराव करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद निगम सभापति शेख नजीस्र्द्दीन ने भी सामान्य सभा की बैठक बुलाने के लिए निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में आयुक्त अजय त्रिपाठी को सामान्य सभा की बैठक बुलाने के लिए निर्देशित किया है।

इसमें कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने की भी हिदायत दी है। लेकिन, इसके बाद भी अभी तक सामान्य सभा की बैठक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में भाजपा पार्षद व नेता प्रतिपक्ष सामान्य सभा की बैठक बुलाने को लेकर फिर से रणनीति बना रहे हैं। इस बार उनके द्वारा महापौर व आयुक्त के साथ ही कलेक्टोरेट घेरने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button