ब्रेकिंग
Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क...
देश

घरेलू में राहत कमर्शियल सिलिंडर ने किया आहत

बिलासपुर। रसोई गैस निर्माता कंपनियों ने इस महीने गृहणियों के साथ मध्यम वर्गीय परिवार को राहत दी है। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत को बीते महीने की तरह यथावत रखा गया है। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में प्रति सिलिंडर 72 स्र्पये की बढ़ोतरी कर दी है। व्यावसायिक सिलिंडर 1744 स्र्पये से बढ़कर 1811 स्र्पये हो गया है। घरेलू गैस सिलिंडर बीते महीने की तरह 923 स्र्पये 50 पैसे पर बिक रहा है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोलियम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त कर दिया है। इसके साथ ही निर्माता कंपनियों द्वारा घरेलू स व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों का हर महीने निर्धारण कर रही है। महीने की आखिरी तारीख को रात 12 बजे कीमतें तय की जा रही है। कुछ एक महीने में कंपनियों ने बीच में ही कीमतों में बढ़ोतरी कर दी थी। पेट्रोल व डीजल की कीमत निर्धारण का अपना अलग नियम बनाया है। प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल व डीजल की कीमत तय कर दी जाती है। एजेंसी संचालकों के मोबाइल नंबर पर कीमत का निर्धारण का मैसेज भेज दिया जाता है।

गैस सिलिंडर की कीमतों का निर्धारण महीने के आखिरी दिन किया जाता है। अगस्त महीने में बिकने वाले घरेलू व कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों का निर्धारण कंपनियांे ने कर दिया है। गृहणियों के लिए राहत वाली बात है कि एलपीजी निर्माता कंपिनयों इस महीने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत नहीं बढ़ाई है। बीते महीने की तरह एजेंसी संचालक प्रति सिलिंडर 923 स्र्पये 50 पैसे की दर पर कार्डधारकों को उपलब्ध करा रहे हैं। व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में कंपनियों ने 72 स्र्पये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी कर दी है। इस महीने व्यावसायिक गैस सिलिंडर 1816 स्र्पये में एजेंसी संचालकों द्वारा प्रतिष्ठानों को आपूर्ति की जा रही है।

बीते महीने की तरह आएगी सब्सीडी की राशि

रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी ना होने के कारण बीते महीने की तरह ही कार्डधारकों के खाते में सब्सीडी की राशि आएगी। बीते महीने प्रति सिलिंडर 66 स्र्पये 50 पैसे सब्सीडी की राशि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा उपभोक्ताओं के बैंक खाते में जमा कराई गई थी।

Related Articles

Back to top button