ब्रेकिंग
Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा... Jagdalpur Bypoll Result: जगदलपुर के इंदिरा वार्ड में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी के मनोहर तिवारी को... Brijmohan Agrawal Action: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा एक्शन, सुशासन शिविर के मंच से ही रेंज... Dhamtari News: धमतरी में मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद, हिंदू जागरण मंच के विरोध के बाद... Jharkhand Amrapali Mango: झारखंड के आम्रपाली आमों की मिठास अब मॉल्स में; JSLPS और 'अपना मार्ट' के बी... Koderma Crime: कोडरमा विधायक नीरा यादव के ड्राइवर की जमीन विवाद में हत्या, परिवार के 3 लोग गंभीर रूप... Ranchi News: हरमू नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम का बड़ा एक्शन, शुरू हुआ सर्वे Chandigarh News: एक्ट्रेस का आरोप- डेरा प्रमुख के ड्राइवर ने किया शोषण, न्याय के लिए निहंग नेता की श... Panchkula News: पंचकूला मेयर कार्यालय और प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप Coalgate Case: नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के ...
मध्यप्रदेश

तेंदूखेड़ा में चुनाव मैदान पर छह प्रत्याशी आजमा रहे अपना भाग्य, भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

तेंदूखेड़ा। विधानसभा चुनावों को लेकर दो नवंबर को नाम वापसी के बाद अब नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कुल छह प्रत्याशी ही मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस और भाजपा के दोनों प्रत्याशी दोबारा आमने सामने हैं तो बसपा और तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए खड़े हुए हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के संजय शर्मा व भाजपा से विश्वनाथ सिंह पटेल के बीच माना जा रहा है। निर्दलीय में यहां से कोई फूल, नारियल का पेड़, सेव तो कोई अंगूर के गुच्छे पर चुनाव लड़ रह है।

तेंदूखेड़ा में मतदाता

तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस रिकार्ड मतदाता बढ़े हैं। दो तहसीलें, तीन विकासखंड और छह थाना क्षेत्र में आने वाले तेंदूखेड़ा विधानसभा पिछली विधानसभा चुनाव में जहां 169622 कुल मतदाता थे। वहीं अब बढ़कर ताजा स्थिति के अनुसार 188349 कुल मतदाता हैं। जिनमें 97581 पुरुष एवं 90765 महिलायें, 03 अन्य मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्र के दोनों भागों उत्तराखंड और दक्षिणा खंड में 222 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जो पिछले चुनाव की अपेक्षा तीन केंद्र कम हैं। विधानसभा क्षेत्र में 11 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में तथा 211 ग्रामीण क्षेत्रों में आते हैं। इनमें 57 केंद्र संवेदनशील और 111 केंद्र लाइव वीडियो निगरानी में रखे गए हैं। यहां 30 पिंक बूथ बनाए गए हैं।

पिछले चुनावोंके बाद फिर टक्कर

भाजपा से विश्वनाथ सिंह पटेल पूर्व में 2009 के उपचुनाव में कांग्रेस से और 2018 में भाजपा से चुनाव लड चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब तीसरी बार पुनः मैदान में उतरे हैं। वहीं कांग्रेस के संजय शर्मा 2003, 2008, 2013 में भाजपा से और वर्ष 2018 में कांग्रेस से चुनाव लडने के बाद अब पांचवीं बार पुनः मैदान में हैं। पिछली बार के विधानसभा चुनाव की स्थिति को यदि देखा जाए तो बसपा और अन्य निर्दलीयों का प्रदर्शन काफी सोचनीय रहा था। पिछली बार कुल 169622 मतदाताओं में कुल 139596 बोट डाले गए थे।

पिछली बार की अपेक्षा रिकार्ड मतदाता बढ़े

इस बार 18 से 19 आयुवर्ग के 6486 नये मतदाता विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 3184 मतदाता और पीडब्ल्यूडी 2234 मतदाता शामिल हैं। 342 मतदाताओं ने डाक मतपत्र से मतदान करने की सहमति जताई है।शेष 5076 मतदाता ईव्हीएम मशीन से मतदान करेंगे। विधानसभा क्षेत्र में 977 मतदान दल गठित किए गए हैं , जिनमें 962 पीठासीन अधिकारी मुख्य रूप से शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button