ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
खेल

रिषभ पंत ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, 2021 में अब तक भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले युवा बल्लेबाज रिषभ पंत ने तेज पारी खेली। हालांकि वो अपनी पारी को ज्यादा बड़ी नहीं कर पाए। उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके व 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए और अपनी इस पारी के दम पर वो साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा अपनी इस पारी में एक छक्के के दम पर वो इंग्लैंड की धरती पर बतौर विजिंटिंग विकेटकीपर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए।

रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा रिषभ पंत ने

रिषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली अपनी 25 रन की पारी के साथ ही रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। साल 2021 में अब तक वो भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रिषभ पंत ने इस साल अब तक टेस्ट की कुल 13 पारियों में 575 रन बनाए हैं तो वहीं रोहित शर्मा के 14 पारियों में 574 रन हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं। पुजारा 13 पारियों में 368 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं तो वहीं गिल 13 पारियों में 334 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं।

2021 में अब तक भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रिषभ पंत- 575 (13 पारी)*

रोहित शर्मा – 574 (14 पारी)

चेतेश्वर पुजारा – 368 (13 पारी)

शुभमन गिल- 334 (13 पारी)

अजिंक्य रहाणे – 268 (13 पारी)

रिषभ पंत पहुंचे तीसरे नंबर पर

रिषभ पंत ने अपनी 25 रन की पारी में एक छक्का लगाया और बतौर विजिटिंग विकेटकीपर वो इंग्लैंड में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से एडम गिलक्रिस्ट और जैक कैमरुन की बराबरी पर पहुंच गए। ये रिषभ पंत का बतौर विकेटकीपर इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सातवां छक्का था। इससे पहले गिलक्रिस्ट और कैमरुन भी इतने ही छक्के लगा चुके थे। इंग्लैंड में इस मामले में 9 छक्कों के साथ एम एस धौनी पहले नंबर पर हैं तो वहीं रॉड मार्श के भी 9 छक्के ही हैं।

इंग्लैंड में बतौर विजिटिंग विकेटकीपर टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-

9 छक्के- एम एस धौनी

9 छक्के- रॉड मार्श

7 छक्के- रिषभ पंत

7 छक्के- एडम गिलक्रिस्ट

7 छक्के- जैक कैमरुन

Related Articles

Back to top button