ब्रेकिंग
Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव Mount Everest Fatah: रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न...
खेल

इंग्लैंड में बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज ने तकनीक में किया है बदलाव, खुद किया खुलासा

नाटिंघम। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि उन्होंने इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सफल होने के लिए अपनी बल्लेबाजी में कुछ तकनीकी बदलाव किए हैं। इसमें क्रीज का इस्तेमाल और गेंद को अपने शरीर के करीब खेलना शामिल है। बता दें इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में केएल राहुल के साथ मिलकर रोहित ने टीम को अच्छा शुरुआत दिलाई। उन्होंने 36 रनों की पारी खेली।

रोहित ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘हा, आपको कुछ बदलाव करना पड़ता है और ऐसा मैंने भी किया है। जब गेंद स्विंग होती तो एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर आपको अपने टेक्निक पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इन परिस्थितियों में खेलना कभी आसान नहीं होता, लेकिन आप जानते हैं कि आप हमेशा खुद को एक बल्लेबाज के रूप में चुनौती देते हैं, यही मैं करने की कोशिश कर रहा हूं।’

रोहित ने आगे कहा, ‘मैंने अपनी तकनीक में भी कुछ बदलाव किए हैं। मैं क्रीज में ज्यादा हिलने-डुलने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, बल्ले को शरीर के करीब रखते हुए जितना हो सके स्थिर रहने की कोशिश कर रहा हूं। जिस तरह से मैंने नई गेंद पर खेला हूं, उससे मैं काफी खुश हूं। निश्चित रूप से इस तरह की परिस्थितियों में आप कभी भी सेट नहीं होते हैं,। आपको बस हर गेंद को नई गेंद के रूप में मानना पड़ता है। तो आपको बस अपने आप यह समझाना है कि हर गेंद अलग होती है और आपको बस यह सुनिश्चित करना होता है कि जब तक आप क्रीज पर हों तब तक आप हर समय ऐसा ही सोचते रहें।’ बता दें कि टीम इंडिया के गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन के बदौलत इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 183 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

Related Articles

Back to top button