ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...
मनोरंजन

शहनाज गिल के लेटेस्ट फोटोशूट ने मचाया बवाल, ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह जाएंगे आप भी

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 से चर्चा में आईं अभिनेत्री और पंजाबी सिंगर शहनाज गिल इन दिनों अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों का दिल जीत रही हैं। शहनाज गिल ने बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद खुद पर काफी काम किया। जिसका नतीजा महज छह महीनों में ही दिखने लगा था। लेकिन अब शहनाज गिल का ट्रांसफॉर्मेशन देखते ही बन रहा है। बिग बॉस की क्यूट सी चबी सना अब हॉट एंड ब्यूटिफुल हो गई हैं।

इन दिनों शहनाज गिल लगातार कई फोटोशूट कर रही हैं। शहनाज का हर फोटोशूट पिछले से और भी बेहतरीन नजर आता है। अब हाल ही में शहनाज ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शहनाज बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देख शहनाज के फैंस भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये बिग बॉस वाली की प्यारी सी और क्यूट सी सना उर्फ शहनाज हैं।

इन तस्वीरों में शहनाज ने डीप नेक वन पीस ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप और फ्रीजी हेयर्स से अपने लुक को कम्प्लीट किया है। शहनाज इन तस्वीरों में इतनी खूबसूरत लग रही है कि देखने वालों की उनके ऊपर से नजर ही नहीं हट रही है। कुछ समय में ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। शहनाज के तमाम फैन भी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। शहनाज की ये तस्वीरें मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने क्लिक की हैं।

शहनाज की इन तस्वीरों को देख हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है। कोई इन तस्वीरों को हॉट बता रहा है। तो कोई इन तस्वीरों को खूबसूरत बता रहा है। वहीं कई लोग इन तस्वीरों को देख शहनाज को पहचान ही नहीं पा रहे हैं। बता दें कि शहनाज गिल छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से चर्चा में आई थीं। इस शो से ही शहनाज गिल को पहचान मिली थी। शहनाज अपने और सिद्धार्थ शुक्ला के रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इन दोनों के फैंस इन्हें साथ में देखकर काफी खुश होते हैं। ये भी बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को दर्शक बिग बॉस से ही पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button