ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
बिहार

रांची एयरपोर्ट पर मिली एक ही नंबर की दो कार , पुलिस ने किया जब्त

रांची। एयरपोर्ट पर उस समय लोग हैरत में पड़ गए जब एक ही नंबर के 2 कार पार्किंग में खड़े मिले। इसकी सूचना एयरपोर्ट थाने को दी गई। थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कारों को जप्त कर थाने ले आई। जांच के दौरान एक कार का मालिक तो सामने आ गया, लेकिन दूसरी कार का मालिक अबतक गायब है। रविवार की शाम एयरपोर्ट पुलिस को किसी व्यक्ति के द्वारा या सूचना दी गई कि एयरपोर्ट की पार्किंग में 2 कार पार्क किए गए हैं, जिनके नंबर एक ही है।

सत्यापन के लिए मौके पर पहुंची पुलिस भी हैरान रह गई ,वाकई दोनों कार के एक ही नंबर थे। तफ्तीश के दौरान एक कार के मालिक ललित कुमार यादव मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि JH 01DD 0452 नंबर की गाड़ी उनकी है गाड़ी के सभी  कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस भी उन्होंने पुलिस के सामने पेश किया। जांच के क्रम में संतुष्ट होने के बाद ललित कुमार यादव को उनकी गाड़ी पुलिस के द्वारा उन्हें सौंप दी गई।

वहीं JH 01DD 0452 नंबर की एक और कार को लेकर पुलिस के द्वारा कई दफे एयरपोर्ट के आसपास के नाम सीमेंट करवाया गया लेकिन कार को अपना बताने वाला कोई भी सामने नहीं आया। एयरपोर्ट पुलिस ने पूरे मामले में डीटीओ ऑफिस से मदद मांगी है। हालांकि रविवार होने की वजह से पुलिस को जानकारी हासिल नहीं हो पाई। पुलिस को यह शाखा है कि यह किसी वाहन चोर गिरोह का काम है।

Related Articles

Back to top button