ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
व्यापार

महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, इन महंगे दामों में बिक रही हैं सब्जियां

Vegetable Price Hike: दिल्ली की सब्जी मंडियों में लोगों की भीड़ कुछ कम हुई है. सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद पालक के दाम 40 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं. वहीं बाकी सब्जियां भी काफी महंगी बिक रही है.

महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजटहरी सब्जियों के रेट में लगी ‘आग’‘आसमान छू रहे सब्जियों के दाम’नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद, अब सब्जियों की बढ़ती महंगाई ने आम जनता की जेब ढीली कर रखी है. गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और इस समय सब्जियों की कीमत ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है. कई चीजों के भाव आसमान छूने के साथ अब सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है.

हरी सब्जियां सबसे महंगी

इन दिनों सब्जी मंडी में लगभग सभी हरी सब्जियों के दाम दो गुना से अधिक हो गए हैं. दुकानों पर सब्जियां पहले की तरह ढेर में नहीं दिख रही हैं. महंगी सब्जी होने से भोजन की थाली का जायका बिगड़ गया है. दिल्ली में पालक की कीमत 40 रुपये प्रति किलो से अधिक है. वहीं भिंडी, परवल, लौकी और भिंडी के दाम बेतहाशा बढ़े हैं. गर्मियों में अगर शिकंजी पीने का शौक रखते हैं तो बता दें कि कई जगह सिर्फ एक नींबू 10 रुपये में मिल रहा है.

देश के कई शहरों में आसमान छू रहे दाम

दिल्ली (Delhi) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) समेत देश के कई प्रदेशों की मंडियों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. हालांकि कुछ जगहों पर सब्जियों की आवक कम होने को इसकी वजह माना जा रहा है.

पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।एक ग्राहक ने बताया, “पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ने की वजह से सभी चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं लेकिन राज्य सरकार और केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है।” (03.04) pic.twitter.com/JUwJs2mVMP— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2022
मंडी में आ रहे लोगों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए चिकित्सक भी हरी सब्जियों के सेवन पर जोर देते हैं. बढ़ी हुई कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है.

सब्जी- पहले-अब (प्रति किलो रेट)

नींबू, 200-250

भिंडी, 100-120

परवल, 120-130

बंद गोभी, 40-60

लौकी, 50-60

अदरक, 60-70

गाजर, 40-50

शिमला मिर्च, 70-90

प्याज, 25-30

Related Articles

Back to top button