ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह की CM योगी आदित्यनाथ को धमकी, 15 को नहीं फहराने देंगे तिरंगा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खालिस्तान समर्थक ने बड़ी धमकी दी है। खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है कि 15 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ को हम लखनऊ के विधानभवन पर झंडा नहीं फहराने देंगे। मीडियाकर्मियों को सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी का ऑडियो भेजा गया है।

भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी वाला ऑडियो मीडियाकर्मियों के फोन पर डाल है। जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 15 अगस्त को लखनऊ विधानभवन पर झंडा नहीं फहराने देंगे। खालिस्तान समर्थक एवं सिख फॉर जस्टिस संगठन (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह धमकी गुरुवार को लखनऊ के पत्रकारों को +6478086308 इस नंबर से आई कॉल के माध्यम से दी। सिख फॉर जस्टिस गुट से जुड़े गुरपखवंत सिंह पन्नू ने कहा कि वो योगी आदित्यनाथ को 15 अगस्त पर तिरंगा नहीं फहराने देंगे। इससे पहले पन्नू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और हिमाचल के हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को धमकी दी थी

लखनऊ के कुछ पत्रकारों को आई 59 सेंकेंड की रिकार्डेड कॉल में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि भाजपा, आरएसएस और पीएम मोदी किसानों के विरोध में हैं और सीएम योगी आदित्यानाथ उनका साथ दे रहे हैं। पन्नू ने मैसेज में कहा है कि यूपी के लोग और किसान यूपी सरकार को तिरंगा न फहराने दें। इतना ही नहीं टांडा, हरदुआगंज, पनकी, पारीछा और अन्य पावर प्लांट शटडाउन कर दें। आडियो संदेश में ये भी कहा गया है कि सहारनपुर से रामपुर तक एरिया खालिस्तान बन जाने के बाद अपने कब्जे में लिया जाएगा।

इससे पहले पन्नू ने हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर को धमकी दी थी कि वह उन्हेंं 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराने देगा। ऑडियो संदेश में ये भी कहा गया था कि पंजाब के बाद वह हिमाचल में भी कब्जा करेंगे, क्योंकि हिमाचल का कुछ क्षेत्र पहले पंजाब का हिस्सा था। सिख फॉर जस्टिस संगठन भारत में देश विरोधी गतिविधियां चलाने के आरोप में दस जुलाई, 2019 से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद खालिस्तानी देश में शांति भंग करने के प्रयास में लगे हैं।

Related Articles

Back to top button