ब्रेकिंग
Ratlam Sports Complex News: रतलाम के 13 करोड़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का काम अटका; सिंथेटिक ट्रैक बि... Morena Crime News: पत्नी के चरित्र पर शक में पति का खूनी खेल; पत्नी और दो मासूम बेटों की कुल्हाड़ी स... Muharram Tradition: मुहर्रम पर विदिशा की अनूठी विरासत; बिना चंदे के कुशवाहा परिवार खुद उठाता है सवार... MP Monsoon News: मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार थमी; 43 जिलों में अलर्ट, बारिश की कमी से बढ़ी गर्मी Burhanpur News: झमाझम बारिश से बुरहानपुर-अंकलेश्वर नेशनल हाईवे बना दरिया; वाहनों की लगी लंबी कतार Bhopal Crime: भोपाल में HIV संक्रमित साइको किलर गिरफ्तार; गे डेटिंग एप के जरिए बनाता था शिकार Indore Crime News: एनआईटी हैदराबाद से बीटेक करने वाले युवक ने इंदौर में की आत्महत्या; डिप्रेशन और रै... Chhindwara Land Scam News: छिंदवाड़ा में सियासी घमासान; कांग्रेस विधायक सुनील उईके का सांसद बंटी साह... Bhopal News: ऐशबाग में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत; घर से आती बदबू के बाद मिली डीकंपोज लाशें Unexplained Weight Loss: बिना डाइट और एक्सरसाइज वजन क्यों घट रहा है? जानें इसके पीछे की गंभीर बीमारि...
देश

बाढ़ पीडि़त असम में दिमागी बुखार का प्रकोप गहराया, मरने वालों की संख्या हुई 110

गुवाहाटी। बाढ़ पीडि़त असम में जापानी दिमागी बुखार (इंसेफलाइटिस) का प्रकोप भी गहराता जा रहा है। आलम यह है कि प्रदेश में इस महीने की शुरुआत से अब तक दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्या 110 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले तीन दिनों में ही नौ लोग इस बुखार का शिकार हो गए हैं।

भीषण बाढ़ के कारण असम में लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग राहत शिविरों में किसी तरह समय बता रहे हैं। इस बीच बाढ़ पीडि़त लोगों को दिमागी बुखार की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

पिछले तीन दिनों में दिमागी बुखार के कारण ग्वालपाड़ा में तीन, सोनितपुर में दो तथा बारपेटा, धुबरी, बोंगईगांव व कोकराझार में एक-एक की मौत हुई है। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। बुलेटिन के अनुसार, इस महीने की शुरुआत से अब तक 477 लोगों में दिमागी बुखार की पुष्टि हुई है। पिछले तीन दिनों में ही 38 नए मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button