ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

बैंक का एजेंट बनकर लोन दिलाने के नाम ठगी करने वाला आरोपित मनीष सिंह गिरफ्तार

रायपुर: बैंकों में पहचान होने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने 50 लाख रुपये लोन दिलाने के नाम पर एक लाख पचास हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपित मनीष सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ ठगी के अलावा और भी धाराएं बढ़ सकती हैं। प्रार्थी शेख आरिफ अहमद ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगभग छह माह पूर्व प्रार्थी का मनीष सिंह निवासी भाठागांव ढेबर सिटी से पहचान हुआ थी।

इसी दौरान मनीष सिंह द्वारा प्रार्थी को फेडरल बैंक से पचास लाख रुपये लोन दिलवाने की बात कही थी। मनीष सिंह ने खुद को फेडरल बैंक का एजेंट बताकर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। जिस पर प्रार्थी ने मनीष सिंह द्वारा दिए गए बैंक खाता में पचास हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर किए। वहीं, एक लाख रुपये नगद मनीष सिंह को दिया। कुछ दिनों बाद मनीष सिंह द्वारा प्रार्थी को फेडरल बैंक की डीडी एवं लोन स्वीकृत का पत्र दिया गया।

जांच करने पर प्रार्थी को जानकारी हुई कि उक्त डीडी एवं लोन स्वीकृत पत्र कूटरचित एवं फर्जी है। प्रार्थी के नाम से किसी बैंक में कोई लोन स्वीकृत नहीं हुआ है। इस प्रकार प्रार्थी को लोन दिलवाने के नाम पर आरोपित मनीष सिंह ने ठगी की। आरोपित मनीष सिंह के विरुद्ध थाना मौदहापारा में अपराध धारा 420 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी से आरोपित के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए मनीष सिंह की पतासाजी कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा ठगी की उक्त घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की गई। साथ ही उसने बताया कि वह किसी बैंक में काम नहीं करता है, बल्कि रिलायंस कंपनी में नौकरी करता है।

बैंक खाते की जा रही जांच

पुलिस अब आरोपित के बैंक खाते की जांच भी करेगी। पुलिस काे अंदेशा है कि आरोपित और भी लोगों से ठगी कर चुका है। वहीं, उसके स्वजनों के खाते की भी जांच पुलिस करेगी।

Related Articles

Back to top button