ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
उत्तरप्रदेश

मां के प्रेमी का कातिल बना बेटा, अवैध संबंधों का पता चलने पर खोया आपा… कर दिया ऐसा कांड

उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को हुई युवक हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस युवक की हत्या अवैध संबंधों की वजह से हुई है. इस मामले में पुलिस ने 15 वर्षीय दो किशोरों को अरेस्ट किया है. इनमें से एक किशोर उसी महिला का बेटा है, जिसके साथ युवक के अवैध संबंध थे. जबकि दूसरा किशोर उसका ममेरा भाई है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों ने ना केवल वारदात को कबूल किया है, बल्कि वारदात की वजह भी बताई है. कहा कि युवक का उनकी मां के साथ अवैध संबंध था. इस बात को लेकर मुहल्ले के लड़के उसे चिढ़ाते थे.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किशोर न्यायाधिकरण में पेशकर उन्हें अभिरक्षा में भेज दिया है. बरेली पुलिस के मुताबिक मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र में परधौली गांव का है. यहां युवक का एक महिला के साथ काफी समय से अवैध संबंध था. आरोपियों ने बताया कि उसके दोस्त इसी बात को लेकर हमेशा उसकी बेइज्जती करते थे. इससे परेशान होकर उसने अपने ममेरे भाई से बात किया और फिर दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी लड़कों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी.

सौतेले पिता को ही असली मानता था आरोपी

इसके बाद उसकी मां ने गांव के एक अन्य व्यक्ति से शादी कर ली थी. ऐसे में आरोपी लड़का अपने सौतेले पिता को ही असली पिता मानता था. इसी बीच उसकी मां का गांव के ही एक और युवक के साथ अवैध संबंध हो गया. आरोपी ने बताया कि यह युवक उसकी मां को कई बार अपने साथ ले जा चुका है. हालांकि इसके लिए गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन वह युवक उसकी मां का पीछा नहीं छोड़ रहा था.अभी चार दिन पहले भी वह उसकी मां को लेकर गया था. इसी बात पर नाराज होकर दोनों लड़के शाम को बाइक पर उस युवक की तलाश में निकले.

खेतों में ले जाकर घोंट दिया गलाब

संयोग से उस समय वह युवक शराब के नशे में झूमता हुआ अपने घर की ओर जाते हुए मिल गया. लड़कों ने उसे रोक कर पहले अपनी मां के बारे में पूछा, लेकिन जब उसने ठीक से जवाब नहीं दिया तो आरोपियों ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और खेत में ले जाकर बेल्ट से गला घोंट दिया. इसके बाद शव को वहीं छोड़ कर दोनों फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के दौरान शक के आधार पर दोनों लड़कों को हिरासत में लिया गया. वहीं आरोपियों द्वारा वारदात कबूल करने के बाद इन्हें अरेस्ट कर लिया गया है. एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बाइक और बेल्ट बरामद कर लिया गया है.

Related Articles

Back to top button