ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
विदेश

ट्रंप के कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्था वाले बयान को भारत ने किया खारिज, PAK पीएम बोले- मैं चकित हूं

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्था को लेकर जो बयान दिया था भारत ने उसे सिरे से खारिज कर दिया है। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि वह डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कश्मीर मुद्दे को हल करने के लिए भारत की ओर से की गई मध्यस्थता की पेशकश से हैरान थे। इमरान खान के मुताबिक इस विषय ने 70 साल से (भारतीय) उपमहाद्वीप को उलझा रखा है।

भारत पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा जनवरी 2016 में पठानकोट में वायु सेना के ठिकाने पर हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है। भारत ने पहले ही कह दिया है कि वार्ता और आतंक एक साथ नहीं चल सकते।

तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर इमरान ने कहा कि वह भारत की प्रतिक्रिया से आश्चर्यचकित है कि उन्होंने 70 साल पुराने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए ट्रंप से मध्यस्थता की पेशकश की। खान ने अपने दौरे के पहले दिन ट्वीट कर यह बात कही। उन्होंने आगे लिखा कि कश्मीर की पीढ़ियां काफी सालों से इसका नुकसान उठा रही हैं और वह चाहती है कि इस मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान हो।

जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में खान से मुलाकात के दौरान कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ होने की पेशकश की। मुलाकात के दौरान जब इमरान खान ने कश्मीर का मुद्दा उठाया तो डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं, साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें मध्यस्थता करने को कहा था। हालांकि, ट्रंप खुद ही अपने बयान पर फंस गए क्योंकि, सबसे पहले भारत ने उनके इस बयान को गलत बताया फिर अमेरिकी सांसदों ने भी ट्रंप की आलोचना की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा था, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button