ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

केरल के मॉल्स में बंद पड़ी अन्य दुकानों को 11 अगस्त से खोलने की अनुमति मिली

तिरुवनंतपुरम। केरल में धीरे-धीरे कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। अब प्रशासन ने मॉल्स में सभी दुकानें खोलने की इजाजत दे दी है। 11 अगस्त से यह आदेश लागू हो जाएगा। केरल सरकार ने शनिवार को एक आदेश में एहतियाती व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 11 अगस्त से मॉल्स में बंद अन्य दुकानों निर्धारित शर्तों के साथ खोलने की अनुमित प्रदान की है।

मास्क लगाना, और दो गज की दुरी का रखा जाएगा विशेष ख्याल

आदेश में कहा गया कि इस दौरान दुकानों में एंट्री लेने वाले सभी लोगों को मास्क पहनने और दो गज की दूरी बनाए रखने का ध्यान रखना होगा। इसके अलावा दुकान में एंट्री लेने के दौरान सभी लोगों के तामपान की जांच की जाएगी और हैंड सैनिटाइजर का उपयोग किया जाएगा।

केरल में कोरोना की ताजा स्थिति

इसके साथ ही कहा गया कि रैपिड रिस्पांस टीमों (आरआरटीएस) के प्रभावी कामकाज की निगरानी के लिए जिला कलेक्टरों द्वारा विशेष टीमों को तैनात किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आरआरटी निगरानी और संपर्क ट्रेसिंग को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करें। वहीं अगर केरल में कोरोना की ताजा स्थिति की बात करें तो यहां पर शनिवार को 20,367 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं और कम से कम 139 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकडा 1,78,166 है, जबकि मरने वालों की संख्या 17,654 है।

Related Articles

Back to top button