ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
देश

दिल्ली में सुषमा स्वराज के नाम पर कॉलेज खोलेगा डीयू! वीर सावरकर के नाम पर भी हो रहा विचार

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) भारतीय जनता पार्टी की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज के नाम पर एक नया कॉलेज खोलेगा। डीयू के कुलसचिव डॉ विकास गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री होने के नाते कॉलेज का नाम सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। यह कॉलेज दिल्ली के फतेहपुर बेरी गांव में बनाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार द्वारा 40 बीघा जमीन आवंटित कर दी गई है। डीयू द्वारा कॉलेज बनाने के प्रस्ताव से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी अवगत करा दिया गया है।

डीयू की अकादमिक परिषद और कार्यकारी परिषद में इसके निर्माण कार्य को शुरू करने को लेकर जल्दी ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

स्वामी विवेकानंद और वीर सावरकर के नामों पर भी विचार

समाचार एजेंसी पीटाआइ के अनुसार, डीयू के एक अधिकारी ने बताया कि सुषमा स्वराज के साथ कुछ अन्य नामों का भी प्रस्ताव किया गया है। स्वामी विवेकानंद और वीर सावरकर के नामों पर भी विचार किया जा रहा है। डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता के मुताबिक फतेहपुर बेरी के भट्टी कलां गांव में एक सुविधा केंद्र और प्रस्तावित कॉलेज का नाम अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “कॉलेज का नाम विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद और कार्यकारी परिषद द्वारा तय किया जाएगा। पूर्व सीएम सुषमा स्वाराज के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

विकास गुप्ता ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि आने वाला कॉलेज को-एड होगा या महिला कॉलेज। एक अधिकारी के मुताबिक, चूंकि यह दूर-दराज का इलाका है, इसलिए यहां महिलाओं की संख्या कम हो सकती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार को जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय को आवंटित 40 बीघा भूमि पर सुविधा केंद्र और प्रस्तावित कॉलेज का शिलान्यास करने वाले थे लेकिन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है और अगली तिथि अलग से अधिसूचित की जाएगी।

विकास गुप्ता ने कहा, सुविधा केंद्र भट्टी कलां और उसके आसपास रहने वाले डीयू के छात्रों को लंबी दूरी की यात्रा किए बिना आसानी से प्रवेश और परीक्षा सहित विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा करने में सक्षम बनाएगा।

Related Articles

Back to top button