ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

संसद के मानसून सत्र का आखिरी सप्ताह: विपक्ष के नारेबाजी के कारण राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का यह आखिरी सप्ताह है। सोमवार को दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू की गई और भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत के 79वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके तुरंत बाद विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया और लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही रोकनी पड़ी। कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद लोकसभा में ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए पहला एथलेटिक्स स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा और कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर बजरंग पुनिया को बधाई दी गई।

बता दें कि 19 जुलाई से सत्र की शुरुआत हुई और पेगासस, कृषि कानून, पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया है। इस क्रम में विभिन्न दलों से अलग-अलग मुद्दों पर सोमवार को स्थगन प्रस्ताव दिए गए हैं। लोकसभा में आज ओबीसी सूची बनाने का अधिकार दिलाने वाले 127वें संविधान संशोधन विधेयक को पेश किया जाना है। संसद के मानसून सत्र के आ​खिरी हफ़्ते के लिए रणनीति पर मंथन के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य नेताओं ने संसद में बैठक की।

जानें अब तक के अपडेट:- 

– शुरू होते ही विपक्ष की नारेबाजी के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही एक घंटे (12 बजे) के लिए बाधित हुई।

– साढ़े ग्यारह बजे दोबारा लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने संबंधी सवाल पूछा गया लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण फिर 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

–  कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया, ‘संसद में 127वां संविधान संशोधन विधेयक 2021 सरकार लाने जा रही है। हम सभी विपक्षी पार्टियों के नेता और संसद सदस्य इस बिल का समर्थन करेंगे।’

– लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत के 79वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।

 – संसद में पहुंचे विपक्षी नेताओं ने की बैठक अंतिम सप्ताह के लिए रणनीति पर हुआ मंथन

सदन के अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर बताया , ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ हमारे स्वाधीनता संग्राम की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक था। आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज सदन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उन सभी शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति दी।’

स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ मीडिया रिपोर्ट पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म-हत्या और राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।

लोकसभा में आज पेश किए जाने वाले विधेयक:- 

– नेशनल  कमीशन फॉर होम्योपैथी विधेयक, 2021

–  नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसीन (संशोधन) विधेयक, 2021

– संविधान (127 वां संशोधन ) विधेयक , 2021

चर्चा के बाद पारित किए जाएंगे ये विधेयक 

– लिमिटेड  लाइबिलिटी पार्टनरशिप (संशोधन) विधेयक, 2021

– डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (संशोधन) विधेयक 2021

– संविधान (Scheduled Tribes) (संशोधन) विधेयक, 2021

राज्यसभा में चर्चा के बाद ये विधेयक होंगे पारित 

-ट्रिब्यूनल रिफॉर्म विधेयक , 2021

– जनरल इंश्योरेंस बिजनेस संशोधन विधेयक , 2021

– एप्रोप्रिएशन (No.4) विधेयक, 2021

– एप्रोप्रिएशन (No.3) विधेयक, 2021

Related Articles

Back to top button