ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

7 दिन 1100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 2800 रुपए नीचे आई

रायपुर।युवक कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) में प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारों के बीच शक्ति प्रदर्शन ने संगठन की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी का कार्यकाल एक वर्ष बचा है इसके बावजूद दावेदारों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है।
पांच अगस्त को महंगाई, पेगासस जसूसी कांड और कृषि कानूनों के विरोध में देशभर से युवक कांग्रेसी दिल्ली में संसद का घेराव करने के लिए पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ से करीब दो हजार युवक कांग्रेसी गए थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगे थे, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें अध्यक्ष पद के दावेदार नेता और उनके साथी शामिल थे।
एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का इंतजार
युवा कांग्रेस की तरह एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। इस पद पर 2014 से आकाश शर्मा है। 2018 में विधानसभा चुनाव के पहले एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव नहीं हो पाया। विधानसभा चुनाव को ढाई साल हो चुके हैं। अब एक बार फिर अध्यक्ष चुनाव के लिए हलचल तेज हो गई है।
मौका मिलते ही पहुंच जाते हैं शक्ति प्रदर्शन करने
युवक कांग्रेस और एनएसयूआइ में प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार मौका मिलते ही अपने समर्थकों को साथ लेकर शक्ति प्रदर्शन करने से भी नहीं चूक रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सहप्रभारी डा. चंदन यादव और सप्तगिरी शंकर उल्का रायपुर आए थे, उस समय शक्ति प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेस और एनएसयूआइ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पहुंच गए थे। भीड़ की वजह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई बड़े नेताओं को एयरपोर्ट में प्रवेश नहीं मिल पाया था।

Related Articles

Back to top button