ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

यूपी के गाजियाबाद में मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर जानलेवा हमला

नई दिल्ली/गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर जानलेवा हमला हुआ है। घायल साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। साधुओं पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी सामने आते ही मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ आसपास लोगों में भी बड़ी नाराजगी है। जागरण संवाददाता आशुतोष गुप्ता के मुताबिक, मसूरी थाना क्षेत्र के डासना देवी मंदिर परिसर में सो रहे साधु पर चाकुओं से हमला हुआ है। इसमें दोनों बुरी तरह से घायल हुए हैं। साधुओं पर जानलेवा हमले की यह घटना मंगलवार सुबह 4 बजे है। सूचना पर दोनों साधुओं को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसी के साथ ही गाजियाबाद पुलिस पूरी मामले की जांच में जुट गई है। उधर, स्थानीय लोग मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसहर में सो रहे जिन दो साधुओं पर हमला हुआ है, उनमें से एक का नाम नरेशानंद स्वामी है और वह बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि नरेशानंद स्वामी समेत अन्य साधु पर मंगलवार सुबह 4 बजे के आसपास बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। साधुओं पर सोते समय हमला हुआ। नरेशानंद बिहार से कुछ दिनों के लिए इस मंदिर में आए हुए थे। हमलावर हमला करने के बाद वहां से फरार हो गए।

घायल साधु को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिस मंदिर में साधु पर हमला हुआ, वो गाजियाबाद का वही देवी मंदिर है, जिसके पुजारी नरसिंहानंद बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

यहां पर गौर करने वाली बात तो यह है कि नरसिंहानंद को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद 24 घंटे मंदिर और पुजारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा रहता है, इसके बावजूद हमला होना हैरानी की बात है। यही वजह है कि साधुओं पर हमले को लेकर सवाल उठ रहे हैं

या कि नरेशानंद स्वामी नरसिंहानंद के शिष्य हैं। वहीं, गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर एक्शन लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button